Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी-इकबाल की शादी में पहुंचेंगे ये सितारे

Spread the love

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल करीब 7 सालों से एक साथ रिलेशनशिप में हैं। ये कपल 23 जून को शादी करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने करीबियों को शादी का निमंत्रण देना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक न ही सोनाक्षी और न ही जहीर की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है। वहीं सिंगर और रैपर हनी सिंह ने कपल की शादी की पुष्टि कर दी है।

सिंगर हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट

बता दे कि सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि इस वक्त मैं लंदन में ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग कर रहा हूं, लेकिन मैं अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की शादी में शामिल होने के लिए जरूर समय निकालूंगा। उनका मेरे करियर में बड़ा सपोर्ट रहा है और उन्होंने जिदंगी में कई बार मेरी मदद भी की है। पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं! भोलेनाथ उन्हें आशीर्वाद दें।’

सोनाक्षी और हनी सिंह ने किया साथ में काम

सोनाक्षी और हनी सिंह ने दो म्यूजिक वीडियो ‘देसी कलाकार’ और ‘कलास्टार’ में साथ में काम किया है। ये दोनों सॉन्ग सुपरिहट साबित हुए थे। सोनाक्षी और जहीर की शादी का एक ऑडियो वेडिंग इनवाइट लीक हुआ था, जिसमें सोनाक्षी और जहीर की आवाज थी। इस इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर कहते दिखे हैं- ‘आखिरकार वो पल आ गया है जब हम एक-दूसरे के रूमर्ड गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड से ऑफिशियली हसबैंड और वाइफ बन जाएंगे।

शादी में ये सितारे होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड से कई सेलेब्स शामिल होंगे। जिसमें आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा, संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- Modi-Melony Selfie: मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी ली, कहा- हैलो फ्रॉम #Melodi टीम

 19 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Eid Ul-Adha 2024: जानिए क्यों मनाई जाती है बकरीद और क्यों दी जाती है कुर्बानी?

Sat Jun 15 , 2024
Spread the loveEid Ul-Adha 2024: इस साल ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा यानी बकरीद 17 जून 2024 को मनाई जाएगी। बकरीद इस्लाम के सबसे पवित्र त्यौहार में एक है। इस्लाम में साल भर में दो ईद मनाई जाती हैं। एक को ‘मीठी ईद’ कहा जाता है और दूसरी को बकरीद कहा जाता […]

You May Like