Modi Cabinet: पीएम मोदी के वो मंत्री जिन्होंने तीसरी बार ली शपथ, जानें ये चेहरे कौन?

Spread the love

Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं। रविवार शाम को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। पीएम के साथ कुल 71 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें से 14 चेहरे ऐसे हैं, जिन्होंने केंद्र में मंत्री बनने की हैट्रिक लगाई है।

ये सभी चेहरे लगातार तीन बार मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इस सूची में राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। तो आइए जानते है हैट्रिक लगाने वाले मोदी के मंत्रियों पर…

राजनाथ सिंह: लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद राजनाथ सिंह तीसरी बार केंद्र में मंत्री बने हैं। राजनाथ को गृह मंत्रालय की मोदी के पहले कार्यकाल में जिम्मेदारी मिली थी। दूसरे में सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया था।

नितिन गडकरी: नागपुर से सांसद नितिन गडकरी हैं। जो मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

जितेंद्र सिंह: जितेंद्र सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। वे पहले दो कार्यकाल में पीएमओ में जिम्मेदारी मिल चुकी हैं। जितेंद्र सिंह के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय थे।

राव इंद्रजीत सिंह: हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से सांसद राव इंद्रजीत 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। तब से वे मोदी सरकार में मंत्री हैं। उनको भी तीसरी बार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिली।

किरण रिजिजू: अरुणाचल पश्चिम से सांसद किरण रिजिजू का नाम भी हैट्रिक लगाने वाले मंत्रियों की सूची में शामिल हो चुके है। 2014 में रिजिजू को केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री और 2019 में कानून, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

सर्बानंद सोनोवाल: 2014 में सर्बानंद सोनोवाल को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 2019 में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली।

निर्मला सीतारमण: राज्यसभा सांसद निर्मला सीतारमण लगातार तीन बार मंत्री हैं। 2014 में वित्त राज्य मंत्री बनी थीं। 2019 में वित्त मत्रांलय और कॉर्पोरेट मामलों की कैबिनेट मंत्री बनीं।

गजेंद्र सिंह शेखावत: गजेंद्र सिंह शेखावत भी लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री की शपथ लिए हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में उन्हें जलशक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। इस बार भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है।

अर्जुन राम मेघवाल: अर्जुन राम मेघवाल को मोदी के पहले कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में संसदीय कार्य मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, कानून और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया था।

अनुप्रिया पटेल: अनुप्रिया पटेल भी हैट्रिक लगा चुकी हैं। उन्हें भी राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अनुप्रिया उत्तर प्रदेश की मीरजापुर सीट से सांसद हैं।

हरदीप सिंह पुरी: राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी भी लगातार तीन बार केंद्रीय मंत्री की शपथ ले चुके हैं। 2019 में उन्हें आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।

धर्मेंद्र प्रधान: ओडिशा की संबलपुर सीट से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली। 2014 में उन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और 2019 में शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का जिम्मा मिला था।

मनसुख मंडाविया: इस बार भी मनसुख मंडाविया का नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल हो चुका है। पहली बार उन्हें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था।

श्रीपाद यसो नाइक: श्रीपाद यसो नाइक 2014 से अभी तक केंद्र में मंत्री हैं। उन्होंने राज्य मंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली। 2019 में नाइक को पर्यटन मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था।

यह भी पढ़ें:- PM Modi: तीसरी बार नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने, जानें कितने मंत्रियों को मिली जगह?

 41 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shehbaz Sharif: पाकिस्तान से आया पीएम मोदी को बधाई संदेश, जानिए क्या बोले शहबाज शरीफ?

Mon Jun 10 , 2024
Spread the loveShehbaz Sharif:  नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद से ही दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं। दरअसल, नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में 7 देशों के मेहमान शामिल हुए थे। इसी बीच […]

You May Like