TIME100 Poll 2023 : सबसे प्रभावशाली शख्सियत की लिस्ट में मस्क और मेस्सी को पछाड़कर नंबर 1 बने Shahrukh Khan

Spread the love

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। 2023 TIME 100 का पोल शाहरुख खान ने जीत लिया है, औप TIME 100 की लिस्ट में सबसे प्रभावशाली शख्सियत बन गए हैं। यह पाठकों के वोट पर आधारित था और सबसे ज्यादा वोट शाहरुख खान को मिले।

Image

इस पोल में कई बड़े सितारे शामिल थे। मिशेल योह, एथलीट सेरेना विलियम्स, मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा जैसे कई बड़ी हस्तियों को पछाड़कर शाहरुख खान ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Shah Rukh Khan Wins the 2023 TIME100 Reader Poll | Time

शाहरुख खान भारत के सबसे मशहूर एक्टर हैं और एक अंतरराष्ट्रीय आइकन भी हैं। शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं। शाहरुख खान ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और कुछ कुछ होता है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय करके बॉलीवुड के पसंदीदा रोमांटिक हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाई। शाहरुख खान की हालिया फिल्म पठान थी, जो जनवरी में रिलीज़ हुई, यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है, जिसने दुनिया भर में लगभग $130 मिलियन की कमाई की है।

Biden's Part in the Gender Apartheid State in Iran - Tablet Magazine

वहीं टाइम 100 की लिस्ट की बात की जाए तो दूसरे स्थान पर 22 वर्षीय महसा अमिनी हैं। तीसरा और चौथा स्थान ससेक्स के ड्यूक और डचेस प्रिंस हैरी और मेघन को मिला। पांचवां स्थान फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को मिला। अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने 2022 में अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। टाइम के संपादक 13 अप्रैल को 2023 टाइम100 सूची के लिए अपनी पसंद का खुलासा करेंगे।

यह भी पढ़ें : Akanksha Dubey सुसाइड केस में आरोपी समर सिंह अरेस्ट, वाराणसी पुलिस ने घटना के 12वें दिन गाजियाबाद से पकड़ा

 256 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

America में नाबालिगों के गर्भपात पर बना नया कानून, एबॉर्शन के लिए लेनी होगी माता-पिता की सहमति

Fri Apr 7 , 2023
Spread the loveअमेरिका (America) के इडाहो (Idaho) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक इडाहो में नाबालिगों के गर्भपात को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके बाद इडाहो अब अमेरिका का पहला एक ऐसा राज्य बन गया है। जहां पर गर्भपात के लिए बाहर यात्रा […]

You May Like