Kisan Andolan: आज एक बार फिर किसान करेंगे दिल्ली कूच, सभी बॉर्डर सील

Spread the love

Kisan Andolan: केंद्र सरकार के साथ चौथी बार बातचीत के बाद भी किसानों की समस्याओं का हल नहीं हुआ। जिसको लेकर किसान नेताओं ने एक बार फिर बुधवार यानी 21 फरवरी को दिल्ली कूच का आह्वान किया है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। वहीं इस मामले में सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की है। तमाम सुरक्षा तैयारियों के बीच हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर के सुरक्षा इंतजाम का भी दिल्ली पुलिस ने जायजा लिया है।

बता दे कि इसका मकसद हरियाणा पुलिस की रणनीति को समझना था, ताकि दिल्ली पुलिस की ओर से सीमावर्ती इलाकों में की गई तैयारियों के बीच अगर कुछ प्वाइंट पर या फिर सुरक्षा लेयर बढ़ाने की गुंजाइश है तो उस पर काम किया जा सके।

भारी पुलिस बल तैयार

किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए पूरी तरह तैयार दिल्ली पुलिस तैयार है। पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में मल्टी लेयर की सिक्योरिटी का इंतजाम किया। रास्ते में बैरिकेड लगाकर कंटेनर खड़े कर दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए बैरिकेडिंग पर लोहे की तार लगाई गई है।

किसान संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील

बता दे कि पंजाब-हरियाणा बार्डर पर प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के बुधवार सुबह 11 बजे दिल्ली कूच के ऐलान के बाद कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठन व सरकार मिलकर इस मुद्दे को संवाद से समाधान की तरफ ले जाना चाहिए। इसमें शांति और वार्ता लगातार जारी रखते हुए हमें आगे बढ़ना चाहिए। देश के लोग और हम सभी शांति चाहते हैं। हम सब मिलकर समाधान निकाले और ऐसे विषयों पर हम गंभीरता से विचार करें।

यह भी पढ़ें:- Sultanpur News: गृह मंत्री पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी जमानत

 124 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Virat Kohli-Anushka Sharma: अनुष्का और विराट के घर आई खुशियां, फैंस दे रहे बधाईयां

Wed Feb 21 , 2024
Spread the loveVirat Kohli-Anushka Sharma:  एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने फैंस को एक बार फिर गुड न्यूज दी है। बता दे कि कपल दूसरी बार पेरेंट्स बने है। एक्ट्रेस अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी 20 फरवरी 2024, मंगलवार को अनुष्का […]

You May Like