आज का इतिहास, 4 जुलाई: सर्न के वैज्ञानिकों ने की गॉड पार्टिकल की खोज

Spread the love

विज्ञान के लिए चार जुलाई एक खास दिन है। वर्ष 2012 में इसी दिन वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन कण का पता लगाने में मिली सफलता का ऐलान किया था। जिनेवा में यूरोपियन ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्होंने गॉड पार्टिकल, यानी ‘हिग्स बोसॉन’ कण के बेहद ठोस संकेत हासिल किए हैं। इसके अलावा देश-विदेश में भारत का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन वर्ष 1902 में आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने भारतीय दार्शन और चिंतन की समृद्ध परंपरा को विश्व स्तर पर रेखांकित करके उसे सम्मान दिलाया।

1810: फ्रांसीसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया।

1827: न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।

1897: आंधप्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।

1898: भारत के प्रधानमंत्री पद पर दो बार अस्थाई रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म।

1902: भारतीय मनीषी विवेकानंद का निधन हुआ।

1946: फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

1963: तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।

1997: नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।

2012: सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।

 419 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nail fungus: नाखून के पीले पड़ने के कारण होते हैं गंभीर, भूलकर भी न करें नजर अंदाज

Mon Jul 4 , 2022
Spread the loveNail fungus: अक्सर आपने देखा होगा कि कई बार नाखूनों का रंग पीला पड़ जाता है। लोगों को लगता है कि ये शायद किसी पीली चीज के संपर्क में आकर पीले हो गए हैं और इसको नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, नाखून का पीलापन सेहत के बारे में बताता […]

You May Like