Weather Update : ठंड से ठिठुरी दिल्ली, ट्रेनें हो रहीं लेट

Spread the love

Lucknow Desk : आज बुधवार सुबह कड़ाके की ठंड के साथ बारिश हुई। राजधानी ठंड से कांप रही है, घने कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया हुआ है। वहीं, कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित हुआ है। सर्दी और कोहरे से ट्रेनों, बसों और विमानों के संचालन पर बड़ा असर पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को मंगलवार की सुबह तेज सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

23 Trains Reaching Delhi Late By 4 To 8 Hours Due To Fog Cold Wave | Train  Late News: कोहरे के चलते रफ्तार पर ब्रेक, 4 से 8 घंटे लेट चल रही दिल्ली  पहुंचने वाली ये ट्रेनें

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया। अभी कुछ दिन ऐसा ही रहने के बाद ही तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस बीच आजकल पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच लोग सर्दी से बचाव के जतन करने में जुटे हैं। दिल्ली के रैन बसेरों में शरण लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। दिन में ठंडक रहने वाली है।

Cold Day की स्थिति! जनवरी में ठंड ने दिखाया रंग, पहाड़ों से मैदानों तक बढ़ी  ठिठुरन, जानें देशभर का मौसम - imd weather update cold day punjab chandigarh  haryana uttarakhand yellow ...

रेगिस्तानी राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रही और सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फलौदी में 4.8 डिग्री, करौली में 5.2 डिग्री, जैसलमेर में 5.4 डिग्री, पिलानी में 5.7 डिग्री, सिरोही में छह डिग्री और धौलपुर में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, कश्मीर में जम गया डल झील का पानी,  जानें मौसम का ताजा अपडेट - India TV Hindi

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इस दौरान मुंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही।

 108 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM Modi South Visit : प्रधानमंत्री का आज केरल दौरा, केरल में होगा रोड शो

Wed Jan 3 , 2024
Spread the loveLucknow Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दक्षिण भारत के राज्यों के दौरे पर हैं। बता दें की मोदी लक्षद्वीप में 1 हजार 150 करोड़ रुपए की योजनाओं के उद्घाटन के कावारत्ती पहुंच गए हैं। यहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है। मोदी के कार्यक्रम […]

You May Like