Turtuk Accident : लद्दाख के तुरतुक में सेना का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवानों की दुखद मौत

Spread the love

Turtuk Accident : लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है। इसमें 26 जवान सवार थे। इनमें से सात की जान चली गई है। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। वाहन सड़क से फिसलकर श्‍योक नदी में जा गिरा। इससे वाहन में बैठे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों का यह दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था।

Image

Turtuk Accident : भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। गंभीर रूप से घायलों को पश्चिमी कमान ट्रांसफर किया जा रहा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें वायुसेना की मदद ली गई है।

Image
सड़क से फिसलकर श्योक नदी में गिरा वाहन :

Turtuk Accident : यह सड़क हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ। शुक्रवार को 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के फॉर्वर्ड लोकेशन की ओर बढ़ रहा था। सुबह लगभग 9 बजे वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। सड़क से नदी की गहराई लगभग 50-60 फीट तक है। इसके चलते वाहन में सवार सभी जवानों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से सात ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari (Birthday Special) : रतन टाटा ने गडकरी से क्यों पूछा कि क्या यह हिन्दुओं का अस्पताल है?

अभी यह पता नहीं चला है कि सेना का वाहन किन कारणों से नदी में गिर गया। इस हादसे को लेकर अभी सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी।

Image

इन सभी 26 जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया। लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। अभी पूरा फोकस इस पर है कि सभी घायल जवानों को अच्‍छे से अच्‍छा इलाज दिया सके। भारतीय सेना के एक सूत्र ने बताया क‍ि तुरतुक दुर्घटना में घायल सभी 19 सैनिकों को एयरलिफ्ट करके वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है।

 528 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Periods के समय पार्टनर से संबंध बनाना सही या गलत? जानें दोनों पहलू

Sat May 28 , 2022
Spread the loveपीरियड्स (Periods) यानी मासिक धर्म इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. पीरियड्स (Periods) के दौरान महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पेट दर्द, कमर में दर्द सिर्फ इतना ही नहीं पीरियड्स के दौरान महिलाओं को चिड़चिड़ापन और गुस्‍सा बहुत […]

You May Like