UGC NET 2024: कब जारी होगा UGC NET 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड?

Spread the love

UGC NET 2024: देश भर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट 2024 जून सेक्शन की परीक्षा का आयोजन 18 जून को विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित किया जाएगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा, जिसे रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दे कि UGC NET 2024 जून सत्र की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली पाली में 42 विषयों के लिए परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। तो वहीं दूसरी पाली में 41 विषयों की परीक्षा दोपहर 3 से शुरू होकर शाम 6 बजे तक होगी। पूर्व में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा था कि परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

कैसे करें UGC NET 2024 Admit Card डाउनलोड

  1. यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अब डिटेल चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
  6. परीक्षा पैटर्न क्या है?

दोनों पेपर का समय तीन घंटे का होता है। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न यानी MCQ पूछे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें पेपर 1 में 50 प्रश्न और पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा में कोई माइनस मार्किंग नहीं है।

यह भी पढ़ें:- NEET UG 2024: पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट का NTA को नोटिस, मांगा जवाब

 26 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Akhilesh Yadav-Dimple Yadav: सदन में एक साथ बैठेंगे अखिलेश और डिंपल,

Fri Jun 14 , 2024
Spread the loveAkhilesh Yadav-Dimple Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी से समाजवादी पार्टी का शानदार प्रदर्शन रहा। यूपी में सपा ने 37 सीट जीत हासिल की है। वहीं खास बात यह है कि इस चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल यादव दोनों ने जीत हासिल की […]

You May Like