Kisan Andolan 2024: केंद्रीय मंत्री किसान नेताओं से करेंगे मुलाकात, पहले से शुरू हुई सुरक्षा व्यवस्था

Spread the love

Kisan Andolan 2024: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठन 13 फरवरी को किसान आंदोलन करेंगे। किसान आंदोलन के कारण पुलिस ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल से आने जाने वाले मार्गों में बदलाव किया है। इसे अलावा 11 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक की जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

वहीं हरियाणा किसनों के दिल्ली कूच के चलते अंबाला कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी। रविवार सुबह 6 बजे से लेकर तीन दिनों तक इन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद रहेगा।

12 फरवरी को  किया  आमंत्रित

दरअसल, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बीते शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र ने उनकी मांगों पर चर्चा के लिए उन्हें 12 फरवरी को आमंत्रित किया है। किसान नेता ने कहा कि तीन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने के लिए 12 फरवरी को चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

वहीं आगे बताया कि यह बैठक किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से एक दिन पहले यहां सेक्टर 26 में महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में होगी। पंधेर ने चंडीगढ़ में बातचीत के लिए उन्हें आमंत्रित करने वाला पत्र भी साझा किया है। बता दे कि तीनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ पहली बैठक आठ फरवरी को हुई थी। किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव पंधेर ने सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और एक साथ कई एसएमएस भेजने की सेवा पाबंदी लगाने के फैसले के लिए हरियाणा सरकार की निंदा की है।

क्यों कर रहे है किसान आंदोलन

बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने कई मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को 200 से अधिक किसान संघों के साथ ‘दिल्ली चलो’ मार्च की घोषणा की थी। 13 फरवरी को होने वाले किसान मार्च के चलते पुलिस द्वारा जगह-जगह सुरक्षा को बड़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष राशि रहे सावधान, कर्क और कन्या राशि पर बरसेगा धन

 124 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Delhi Weather: ठंड से राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम, इस दिनों तक हो सकती है तेज बारिश

Sun Feb 11 , 2024
Spread the loveDelhi Weather: देशभर में अब धीरे-धीरे ठंड का मौसम खत्म होने पर है। लेकिन सुबह के समय थोड़ी ठंड महसूस होती है। इसके साथ ही दोपहर के समय तेज धूप भी देखने को मिलती है। इसी के साथ शीतलहर का कहर भी जारी है। मौसम विभाग ने मिली […]

You May Like