UP : मैनपुरी से अपर्णा यादव को नहीं मिला टिकट, BJP ने रामपुर और खतौली के लिए उतारे उम्मीदवार

Spread the love

बीजेपी ने रामपुर, खतौली और मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आकाश सक्सेना, और खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए राजकुमारी सैनी के नाम का ऐलान किया है। इसके अलावा सपा के गढ़ मैनपुरी में पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा पहले ही डिंपल यादव के नाम का ऐलान कर चुकी है।

UP By-Election 2022 BJP candidate Raghuraj Singh Shakya first reaction on Samajwadi Party Dimple Yadav from Mainpuri Bypolls डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़ने पर आई रघुराज शाक्य की पहली प्रतिक्रिया, कहा- जनता बदलाव के लिए तैयार

डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बीजेपी प्रत्याशी की पहली प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने कहा, “पार्टी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। पीएम मोदी, सीएम योगी और पार्टी को धन्यवाद करता हूं। देश की जनता परिवर्तन करने का काम करेगी। मैनपुरी की जनता बदलाव के लिए तैयार है। यहां भी जनता राम राज्य की स्थापना करने का काम करेगी। राज्य में सुशासन की सरकार है। आजमगढ़, रामपुर और गोला उपचुनाव में ये साबित हो गया है। बीजेपी यहां चुनाव जीतने का काम करेगी। राजा और महाराजाओं का राज अब खत्म होगा। हम राज्य में वर्षों तक रहे गुंडा राज्य की बात को उठाएंगे।”

लोकसभा उपचुनाव 2022

उत्तर प्रदेश मैनपुरी रघुराज सिंह शाक्य

विधानसभा उपचुनाव-2022

राजस्थान सरदारशहर अकोश कुमार पिंचा
बिहार कुरहानी केदार प्रसाद गुप्ता
छत्तीसगढ़ भानुप्रताप ब्रह्मानंद नेताम
उत्तर प्रदेश खतौली राजकुमारी सैनी
उत्तर प्रदेश रामपुर आकाश सक्सेना

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने राजकुमारी सैनी को उम्मीदवार बनाया है। राजकुमारी सैनी खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी की पत्नी हैं। जबकि इस सीट पर सपा गठबंधन से आरएलडी ने मदन भैया को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि मैनपुरी और खतौली सीट पर 17 नवंबर तक नामांकन होगा। जबकि रामपुर सीट पर 18 नवंबर तक नामांकन होगा। इन सभी सीटों पर पांच दिसंबर को वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें : G20 Summit में पीएम मोदी ने रुस-यूक्रेन युद्ध पर कहा- शांति का रास्ता अपनाने की बारी अब हमारी

 298 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gujarat के लिए अमित शाह ने घोषित किया मुख्यमंत्री उम्मीदवार, बोले BJP को बहुमत मिला तो ये होंगे सीएम

Tue Nov 15 , 2022
Spread the loveभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि यदि पार्टी गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। शाह के बयान से यह स्पष्ट हो […]

You May Like