UP Board Result: यूपी बोर्ड एक बार फिर रचेगा इतिहास, आज आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Spread the love

UP Board Result: यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज शनिवार को जारी किया जाएगा। आज दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा करेंगे। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। बता दे कि परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड एक बार से फिर रिकॉर्ड बनाएगा।

दरअसल, यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चली थी। पूरी परीक्षा 12 दिन में करवा ली गई थी। उसके बाद प्रदेश भर में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55,23,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 10वीं के 29,47,311 और 12वीं के 25,77,997 छात्र शामिल थे। परीक्षा के दौरान 3,24,008 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है।

इसके बावजूद मूल्यांकन प्रक्रिया नहीं रुकी। निर्धारित समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम तैयार होने लगा। दो सप्ताह में परिणाम तैयार करने के बाद टॉपर्स के अंकों को फिर से चेक किया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी बोर्ड के सचिव ने शासन को इसकी जानकारी दी। शासन से सहमति मिलते ही शनिवार को परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी गई।

पहले कब-कब जारी हुआ परिणाम

सत्र 2022-23 का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया था। उससे पहले 2022 में 18 जून, 2021 में 31 जुलाई, 2020 में 27 जून, 2019 में 27 अप्रैल और 2018 में 29 अप्रैल को परिणाम आया था।

UP Board Result 2024 Live: डिजीलॉकर के माध्यम ऐसे रिजल्ट चेक करें

  • किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र के माध्यम से digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप इंस्टॉल करें।
  • वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर ‘शिक्षा’ अनुभाग देखें और उस पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए टैब पर निर्देशित किया जाएगा जहां शिक्षा बोर्डों और विश्वविद्यालयों की एक सूची दिखाई देगी।
  • यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड खोजें और साइन इन करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य प्रासंगिक विवरण दर्ज करें।
  • अब परिणाम दस्तावेज़ एक नया पृष्ठ खुल जाएगा।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, वृषभ और मिथुन राशि को कड़ी मेहनत का मिलेगा फल, खुद पर रखें भरोसा

 371 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UP Politics: गाजीपुर से कट सकता है अफजाल अंसारी का टिकट! ये है बड़ी वजह

Sat Apr 20 , 2024
Spread the loveUP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अभी भी समाजवादी पार्टी उम्मीदवारों की सीटों को लेकर असमंजस में है। पार्टी से आठ सीटों पर कई बार उम्मीदवार बदले जा चुके हैं। अभी तक जारी हुई उम्मीदवारों की लिस्ट […]

You May Like