UP : क्या सबकुछ चल रहा है राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच? राजमाता आशिमा सिंह ने किया खुलासा

Spread the love

यूपी की योगी सरकार बस्ती राजभवन को हेरिटेज साइट के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है. इस सिलसिले में 18 फरवरी, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती राजभवन आए थे। बता दें कि बस्ती राजभवन रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का ससुराल भी है. उनकी पत्नी भानवी सिंह का बस्ती राजघराने से सीधा संबंध है। बस्ती जिले में राजभवन को विरासत के तौर पर बनाने के लिए शासन-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दिया है।

बस्ती राजभवन

इन्हीं विषयों पर बात कर रहीं राजा भैया की बड़ी सास राजमाता आशिमा सिंह ने राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

क्या राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच सब कुछ नहीं है सही?

एक न्यूज़ चैनल से बात कर रही राजमाता आशिमा सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘राजा भैया बहुत सुलझे हुए व्यक्ति हैं। मुझे नहीं लगता कि दोनो में आपस में कोई खटास है। वह एक अच्छे इंसान हैं, बचपन से घर आते रहे हैं। हमारे और उनके परिवार के सालों से संबंध रहे हैं।’ इसके साथ उन्होंने राजा भैया की तारीफ करते हुए कहा कि वह लोगों का बहुत सम्मान करते हैं।

Raja Bhaiya Wife| Raja Bhaiya News| Raja Bhaiya News| Raja Bhaiya Wife|

राजा भैया की बड़ी सास ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि राजा भैया को यह बहुत अच्छी तरीके से पता है कि किसी को कैसे सम्मान दिया जा सकता है। वह बहुत विनम्र व्यक्ति हैं, हम लोग राजा भैया के व्यवहार से काफी खुश रहते हैं।

आशिमा सिंह ने बस्ती राजभवन को हेरिटेज साइट बनाने को लेकर कहा कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लगता है कि जिस तर्ज पर राजस्थान के किलों को होटल बनाए गए, उसी तरह यूपी में भी काम किया जाए। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के टूरिज्म को काफी फायदा पहुंचेगा।

अक्षय प्रताप सिंह पर राजा भैया की पत्नी ने किया है मुकदमा

पिछले महीने रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी व बस्ती राजघराने की बेटी भानवी सिंह ने अपने ही पति के करीबी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले पर राजा भैया ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह अपने भाई के साथ खड़े हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ मैट्रिमोनियल केस भी दर्ज करा रखा है।

यह भी पढ़ें : Operation Amritpal Singh : खालिस्तानी का एक नया CCTV फुटेज आया सामने, अब उत्तराखंड में तलाश हुई तेज

 679 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rahul Gandhi ने सदस्यता खत्म होने के बाद पहली बार दिया जवाब, कहा- 'मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा'

Sat Mar 25 , 2023
Spread the loveसंसद सदस्यता खत्म होने के बाद आज पहली बार राहुल गांधी मीडिया के सामने आए. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई सवालों के जवाब दिए. सूरत कोर्ट मानहानि के मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुना चुका है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित […]

You May Like