UP : सपाई दे रहें हैं संदेश, यूपी + बिहार = गयी मोदी सरकार

Spread the love

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए जा रहे हैं जिसके माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि यूपी और बिहार एकजुट होकर भाजपा के लोकसभा सदस्यों की संख्या कम कर दें तो केंद्र से भाजपा की सरकार खिसक सकती है।

सपा कार्यकर्ता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर पार्टी कार्यालय के बाहर लगा कर 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करने का संदेश दे रहे हैं।

Up News Akhilesh Yadav Rejected Nitish Kumar Face As Pm Post In 2024 Election | UP News: अखिलेश यादव ने पीएम पद के लिए नीतीश कुमार के चेहरे को नकारा, इशारों में

यूपी व बिहार में लोकसभा की कुल मिलाकर 120 सीटें हैं जिन पर 2019 के चुनाव में भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें जीती थी। विपक्ष इन प्रदेशों में भाजपा की सीटें कम कर केंद्र की सत्ता से उसे बेदखल करने की योजना बना रहा है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हाल में ही देश भर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की और विपक्ष को एकजुट किए जाने का संदेश दिया। यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने भी 125 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उम्मीद की जा रही है कि सपा यूपी में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी।

बिहार में भाजपा ने जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 40 में से 39 सीटें जीती थी। अब जदयू के भाजपा से अलग होने पर भाजपा को राज्य में बड़ी संख्या में सीटों का नुकसान होना तय माना जा रहा है। महाराष्ट्र में भी शिवसेना भाजपा से अलग हो चुकी है। ऐसे में 2024 में भाजपा की राह कठिन मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें :CISF ने निकाली 540 पदों पर भर्तियां, अग्निवीर से अलग हैं ये भर्तियां

 389 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

26 सिंतबर से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्रि, जानिए आश्विन मास की नवरात्रि क्यों हैं खास

Sat Sep 10 , 2022
Spread the loveहिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। मां दुर्गा की उपासना का पर्व साल में चार बार आता है। जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो चैत्र व शारदीय नवरात्रि होती है। शारदीय नवरात्रि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। नवरात्रि […]

You May Like