UP : मऊ में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में तीन युवकों पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

Spread the love

मऊ जिले में 14 साल की एक नाबालिग लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां तीन लड़कों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। ये शर्मशार कर देने वाली घटना घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जानकारी दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की एक लड़की शुक्रवार को कूड़ा फेंकने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के तीन युवक उसका मुंह दबाकर उसे उठा ले गए। उन्हें ऐसा करते कुछ ग्रामीणों ने देख लिया।

त्रिपाठी के मुताबिक, ग्रामीण लड़की की तलाश करते हुए कुछ दूरी पर स्थित एक ट्यूबवेल परिसर में पहुंचे, जहां ताला लगे कमरे के अंदर झांकने पर लड़की नजर आई। उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। त्रिपाठी के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़वाकर लड़की को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता का दावा है कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। त्रिपाठी के मुताबिक, मामले में गांव के ही रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : KGF डायरेक्टर प्रशांत नील का बड़ा प्रोजेक्ट, आमिर खान और जूनियर एनटीआर साथ आएंगे नजर

 282 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साल 2023 में कहां-कहां होंगे विधानसभा चुनाव? क्या 2024 लोकसभा इलेक्शन के लिए ये चुनाव होंगे अहम?

Sun Jan 1 , 2023
Spread the loveसाल 2023 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यह चुनाव तय साल 2024 के लोकसभा की तस्वीर पेश करेंगे. जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में करीब 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे. इन चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस का बहुत कुछ दांव पर लगेगा. साल […]

You May Like