UPSC Result : सिविल सेवा परीक्षा 2021 में JNU की श्रुति शर्मा ने किया टॉप

Spread the love

UPSC Result : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल यूपीएससी द्वारा नियुक्ति के लिए कुल 685 उम्मीदवारों की  सिलेक्ट किया गया  है। इनमें जनरल कैटेगरी के 244 ,ईडब्ल्यूएस के 73 , ओबीसी के 203, एससी के 105 और  एसटी कैटेगरी के 60 के उम्मीदवार शामिल हैं।

UPSC result | Zee News

सिविल सेवा परीक्षा 2021  के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं। श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : UP: अब मर्जी के बिना नहीं लगेगी महिलाओं की नाईट शिफ्ट…

UPSC Civil Services Result 2020 declared on upsc.gov.in - Hindustan Times

इस बार के परिणाम में लड़कियों का है दबदबा :

UPSC Result : संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। बता दें कि संघ लोक सेवा हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। इस बार के सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में लड़कियों का वर्चस्व रहा।

 

  1. पहला स्थान – श्रुति शर्मा
  2. दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
  3. तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
  4. चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
  5. पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
  6. छठा स्थान – यक्ष चौधरी
  7. सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
  8. आठवां स्थान – इशिता राठी
  9. नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
  10. दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

 

 484 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sidhu Moose Wala : जानिए सिंगिंग से लेकर राजनीति तक कैसा रहा सिद्धू मूसेवाला का सफर

Mon May 30 , 2022
Spread the loveSidhu Moose Wala : पॉपुलर सिंगर, रैपर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई यानी रविवार को बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है, वह 29 वर्ष के थे। 11 जून 1993 को मूसेवाला का जन्म पंजाब के मानसा जिला […]

You May Like