Uttar Pradesh : सात महीने से नहीं आई नहर, 50 गांवों की सूख रही फसल!

Spread the love

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की जनता को इस समय बिजली की कटौती से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती से सबसे ज्यादा प्रदेश के किसानों को परेशानी हो रही है। किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनकी फसल सूख रही है। प्रदेश के बरेली जिले में तो किसानों की फसल सूखकर खराब हुई जा रही है। यहां करीब 15 से ज्यादा नहरें सूख गई हैं। ऐसे में लगभग 50 गांवों की फसल सूख रही हैं।

Uttar Pradesh

सूखी नहरों ने बढ़ाई परेशानी

यूपी ( Uttar Pradesh ) के बरेली जिले में करीब 15 नहरें सूख गई हैं। जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है। दरअसल बरेली जिले से सटे उत्तराखंड में आई आपदा से किच्छा स्थित बैराज का गेट और किच्छा नहर का हेड रेगुलेटर बह गया है। जिससे पिछले सात महीने से नहरें सूखी पड़ी हुई हैं। जिसके चलते किसान अपनी फसलों की सही समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।

Uttar Pradesh

नहर की सिंचाई के लिए करना पड़ेगा इंतजार

अधिकारियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह किच्छा में टूटे बैराज का गेट बनाने के लिए दौरा किया। अधिशासी अभियंता रोहिलखंड नहर मुकेश कुमार से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि बैराज का गेट बनने के बाद ही सिंचाई की व्यवस्था हो पाएगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके लिए सभी किसानों की सूचना दे दी गई है और गेट बनाने का टीम के साथ निरिक्षण भी कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि गेट के निर्माण के लिए डीपीआर बनेगी उसके बाद पैसा आवांटन होगा तभी सिंचाई की व्यवस्था हो पाएगी।

 383 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sunil Jakhar : चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

Sat May 14 , 2022
Spread the loveपंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से अभी कांग्रेस उबर नहीं पाई थी कि अब उसे एक और बड़ा झटका लग गया है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी को गुड बाय कह दिया है। सुनील जाखड़ ( Sunil Jakhar ) ने पार्टी से […]
Sunil Jakhar

You May Like