‘स्‍वर्ग’ तक दौड़ेगी Vande Bharat Express, एफिल टॉवर से भी ऊंचा ब्रिज बनकर तैयार, रेलमंत्री ने किया सफर

Spread the love

धरती पर स्वर्ग हर किसी का कश्मीर घूमने का सपना होता है। कभी मौसम तो कभी चरमपंथी सफर में रोड़ा बन जाते हैं। लेकिन भारतीय रेलवे ने दिखा दिया है कि जम्मू-कश्मीर की यात्रा में कोई बाधा नहीं आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा है कि वंदे भारत ट्रेन (जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत) साल के अंत तक सीधे जम्मू से श्रीनगर के लिए चलेगी। रेल मंत्री ने एक वीडियो शेयर कर कहा है कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज लगभग तैयार हो चुका है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। वहां, खराब मौसम के कारण अक्सर सड़कें और हवाई मार्ग बंद हो जाते हैं, अक्सर कश्मीर देश के बाकी हिस्सों से कट जाता है।

Image

काम दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा

भारतीय रेलवे अब इस चुनौती से निपटने के लिए जम्मू से श्रीनगर रेलवे लाइन का निर्माण कर रहा है, ताकि आप कुछ ही घंटों में जम्मू से कश्मीर पहुंच सकें। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (USBRL) पर काम दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन भी चलेगी। इस परियोजना में सबसे कठिन कार्य चिनाब नदी पर रेलवे पुल का निर्माण था। वास्तव में यह ब्रिज एफिल टावर से भी ऊंचा है और दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज भी है। इसकी ऊंचाई लगभग 359 मीटर है, जबकि एफिल टावर की कुल ऊंचाई 330 मीटर है। पुल का निरीक्षण करने से पहले रेल मंत्री ने पूजा भी की और ट्राली में पुल पार किया. इंजीनियरों को जम्मू में विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि चिनाब पुल पर ट्रैक बनाने का काम पूरा हो चुका है और अब विद्युतीकरण और कवर लगाने का काम चल रहा है।

वंदे भारत कश्मीर में चलेगा

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कश्मीर घाटी के बडगाम में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी। इस रेल लिंक का काम पूरा होते ही इस ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ने लगेगी। चिनाब पर बना पुल आधे फुटबॉल मैदान जैसा है और गर्व की बात है। दिलचस्प बात यह है कि पुल बहुत एक्टिव भूकंपीय क्षेत्र में बनाया गया है, जिसका अर्थ है कि भूकंप का बहुत अधिक जोखिम है। इसीलिए इस ब्रिज को 28 हजार टन स्टील का इस्तेमाल कर बनाया गया है। इसकी कुल लागत करीब 1,486 करोड़ रुपए है।

क्यों खास है चिनाब ब्रिज

इस ब्रिज की ऊंचाई करीब 359 मीटर है, जबकि कुल लंबाई 1,315 मीटर है। पुल 17 स्पैन यानी पियर पर खड़ा है, जिसका मुख्य स्पैन 460 मीटर ऊंचा है। पुल की औसत आयु 120 वर्ष है और यह 266 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं का सामना कर सकता है। इस ब्रिज पर ट्रेन 100 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं Humza Yousaf? जो बनेगा स्कॉटलैंड के पहले मुस्लिम ‘फर्स्‍ट मिन‍िस्‍टर’

 262 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of march 29 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Wed Mar 29 , 2023
Spread the loveHistory of march 29 : 29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की 1549 में नींव डली। अकबर ने 1561 में मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबाहुदर को हरा दिया। सन 1798 में स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना। हैती में 1804 में हजारों […]

You May Like