उपराष्ट्रपति चुनाव: नकवी, नजमा या फिर कोई और… BJP संसदीय बोर्ड की बैठक में आज लग सकती है मुहर

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की आज शाम 6 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में भगवा पार्टी उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर सकती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड की आज शाम 6 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में भगवा पार्टी उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर सकती है। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेताओं के शिरकत करने की संभावना है।

गौरतलब है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई यानी सोमवार को वोट डाले जाएंगे।

दूसरी ओर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों की बैठक 17 जुलाई को होने वाली है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी दलों की रविवार को बैठक होगी और इस पर चर्चा होगी कि उपाध्यक्ष पद के लिए उनका संयुक्त उम्मीदवार कौन होगा।
कौन बनेगा उपराष्ट्रपति?
उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की रहा काफी आसान है। भगवा खेमे के पास इस चुनाव के लिए जरूर संख्या से अधिक मत हैं। बीजेपी खेमे से उपराष्ट्रपति पद के लिए मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, आरिफ मोहम्मद खान, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नजमा हेपतुल्ला जैसे नामों की चर्चा है। हालांकि, बीजेपी अक्सर ऐसे पदों पर कैंडिडेट के नाम से सियासी पंडितो को चौंकाती रहती है।

 388 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of July 16 : जानें आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Sat Jul 16 , 2022
Spread the loveHistory of July 16 : 16 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं – इंग्लैंड में 1439 को बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। फ्रांस के मोंटलहेरी में 1465 को युद्ध छिड़ा। मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जॉन ऐक के बीच 1519 में लेपजिग के प्लेसिनबर्ग […]

You May Like