विराट कोहली और गौतम गंभीर की फिर हुई भिड़ंत, मैदान पर जमकर मचा बवाल

Spread the love

लखनऊ: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व ओपनर गौतम गंभीर के बीच एक बार फिर आईपीएल में तनातनी देखने को मिली। सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले के बाद दोनों ही खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। मैदान में जो कुछ भी हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Kohli-Gambhir Fight: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी नोक-झोंक, जमकर  हुआ मैदान में बवाल, देखें VIDEO - gautam gambhir and virat kohli verbal  fight at ekana cricket stadium after lsg

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज और विराट कोहली के बीच  विवाद हुआ। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे। इस दौरान अफगानिस्तान के नवीन उल हक और विराट कोहली में बहस हो गई। इसके बाद साथी खिलाड़ी विराट कोहली को अलग लेकर चले गए। लखनऊ की पारी के दौरान जब नवीन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भी उनकी वजह विराट से हुई थी। विराट इसके बाद लखनऊ के काइल मेयर्स के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी गंभीर गए और मेयर्स को बुलाकर अलग ले गए।

इसके बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर में कहासुनी शुरू हो गई। इस समय तक दोनों काफी दूर थे। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे को पास जाने से रोक रहे थे। लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। गंभीर और विराट एक दूसरे के करीब पहुंचे और बहस जारी रही। फिर अमित मिश्रा और विजय दहिया के साथ ही अन्य खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने आकर बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों अलग हुए। इस बीच विजय दहिया और विराट कोहली में भी नोंक-झोंक हो गई।

विराट ने भी किया इशारा था

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उसके घर में जाकर हराया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आरसीबी ने 212 रन बनाए थे। मैच की आखिरी गेंद पर लखनऊ ने लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस जीत के बाद लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर ने आरसीबी के फैंस को ट्रोल कर दिया था। उन्होंने बीच मैदान पर खड़े होकर दर्शकों की तरफ मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया था। आरबीसी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मैच के दौरान अपने इशारे से गौतम गंभीर को जवाब देने की कोशिश की।

विराट ने चौथे ओवर में लखनऊ के बल्लेबाज क्रुणाल पंड्या का का कैच लॉन्ग ऑफ पर लपका। यह कैच लेने के बाद विराट कोहली का जोश देखने लायक था। उन्होंने पहले स्टैंड्स की तरफ अपना सीना ठोका। फिर फ्लाइंग किस दिया। उन्होंने बाद अपने मुंह पर उंगली रखते हुए ऐसा नहीं करने का इशारा किया। यानी विराट इशारों में कहना चाह रहे थे कि शांत मत रहो। इसके बाद दर्शक भी उत्साहित होकर शोर मचाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 233 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में निधन, बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी

Tue May 2 , 2023
Spread the loveमुंबई: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे  और वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। अरुण का निधन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ है।  अरुण के बेटे तुषार गांधी ने मंगलवार को […]

You May Like