राजनीति में आने से पहले जासूस थे प‍ुतिन

Vladimir Putin Birthday : पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के लेनिनग्राद (वर्तमान में सेंट पीटर्सबर्ग) में हुआ था। सन् 1975 में पुतिन ने लेनिनग्राद राजकीय विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की थी और फिर उन्होंने सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में काम करना शुरू किया जिसमें वह वर्ष 1991 तक काम करते रहे। पुतिन ने 16 साल तक केजीबी में अधिकारी के रूप में काम किया, वहां वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पदोन्नत हुए। बता दें कि 1991 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात ही उन्होंने अपने पैतृक शहर सेंट पीटर्सबर्ग से राजनीति की राह में कदम रखा।

In Photos: 20 Years of Putin - The Moscow Times

पिता नेवी में और मां फैक्टरी में थी मजदूर

Vladimir Putin Birthday : पुतिन के पिता व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन सोवियत नेवी में कार्य करते थे और मां मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा फैक्टरी मजदूर के तौर पर काम करती थीं। पिता 1930 के दशक में पनडुब्बी बेड़े में सेवा करते थे और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शत्रु को घात लगाकर हमला करने वाले दस्ते में शामिल थे। गौरतलब है कि युद्ध के बाद उन्होंने एक कारखाने में फोरमैन के रूप में कार्य किया। व्लादीमिर अपने परिवार के तीसरे बेटे थे, उनेके दो बड़े भाइयों की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी।

Vladimir Putin Birthday : गौरतलब है कि सोवियत संघ 1991 के आखिर में टूट गया था। 25 दिसंबर 1991 को सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद रूस के नए राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन को सत्ता मिली। बता दें कि व्लादिमीर पुतिन इसके बाद रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के करीबी बन गए और राजनीति में अपनी एक खास जगह बना ली। इसके बाद ही 1999 में येल्तसिन ने पुतिन को रूस के प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्त कर दिया। पुतिन के ताकतवर बनने की कहानी तब शुरू हुइ जब 31 दिसंबर 1999 को येल्तसिन ने राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया और पुतिन कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। इसके बाद 26 मार्च 2000 को पुतिन ने अपना पहला राष्ट्रपति चुनाव जीता और मार्च 2004 में पुतिन दूसरी बार रूस के राष्ट्रपति बने।

Vladimir Putin Birthday
Vladimir Putin Birthday

‘माचो मैन’ की छवि

Vladimir Putin Birthday : आप मानें या न मानें पर पुतिन को रूस के लोग सुपरमैन का अवतार मानते हैं। वह खुद अपनी छवि को लेकर बहुत सचेत रहते हैं, और वक्त-वक्त पर खुद की माचो इमेज सामने रखते रहते हैं। इस इमेज की वजह से आम रूसी को लगता है कि उनका नेता अमेरिका को चुनौती देता है, नाटो से नहीं डरता, धमकियों को ठेंगे पर रखता है, तो वह कितना स्ट्रांन्ग है। आइए पढ़ते हैं उनके ऐसे कुछ कारनामे जो उन्हें माचो मैन का अवतार देते हैं।

माचो मैन पुतिन अच्छे तैराक भी हैं.

• साल 2000 में जब रूस में इलेक्शन थे तो वह फाइटर जेट उड़ाते दिखे.
• 2011 के बाईकर्स फेस्टिवल में वह स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए पहुंच गए थे.

• आग में फंसे लोगों को भी पुतिन ने खुद जाकर बचाया.
• पुतिन को घुड़सवारी का बहुत शौक है और वे बेहद अच्छे हॉर्स राइडर है.

पुतिन घुड़सवारी के खासे शौकीन हैं.

• पुतिन ट्रेंड जूडो कराटे चैंपियन भी हैं,
• पुतिन की माचो मैन छवि से प्रभावित होकर एक ऑनलाइन कॉमिक्स सीरीज भी उन पर बन चुकी है, इसका नाम ‘सुपर पुतिन’ था. इसमें पुतिन को ऐसे हीरो के तौर पर दिखाया गया जो जूडो कराटे के दांव-पेंच से टेररिस्ट को मारता है.
• साल 2008 में एक TV क्रू पर बाघ ने हमला कर दिया था, पुतिन ने उन्हें बचाया था.
• उनके समर्थक कहते हैं कि वह खूंखार जानवरों शेरों और भालुओं पर काबू पा लेते हैं. उनकी शेर भालुओं के साथ कई तस्वीर हैं.
• वाइल्ड लाइफ को लेकर वह काफी गंभीर हैं. मास्को से बाहर बर्फीले कुत्तों के साथ खेलने का उनका वीडियो वायरल हुआ था.

स्नो डॉग्स के साथ खेलते पुतिन.

• पुतिन ने जिम में पसीना बहाते हुए और छाती के सिक्स पैक दिखाते हुए अपने वीडियोज भी जारी कराए हैं.

Vladimir Putin Birthday :

• पुतिन सभी तरह की राइफल चला लेते हैंं.यह उन्होंने अपनी जासूसी ट्रेनिंग के दौरान ही सीख लिया था.
• पुतिन को आइस हॉकी खेलने का भी काफी शौक है. आइस हॉकी के टूर्नामेंटों पर वह देश के टेलीविजन चैनल पर काफी विस्तार से अपनी बातें रख चुके हैं
• वह ट्रेंड पायलट भी हैं और बतौर पायलट रूस के जंगलों में आग बुझाने के एक कैंपेन में सहयोग भी कर चुके हैं.

पाइलट पुतिन, फाइटर प्लेन की पाइलट सीट पर.

• पुतिन स्कूबा डाइवर भी हैं और साल 2011 में ब्लैक सी में स्कूबा डाइविंग करते हुए ग्रीक संपत्ति के महत्वपूर्ण अवशेषों को ढूंढ लाए थे

2036 तक पुतिन ही रहेंगे राष्ट्रपति

Vladimir Putin Birthday : दरअसल 1993 के रूसी संविधान के अनुसार यह नियम था कि कोई भी व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति नहीं रह सकता। इसके काट के लिए जुलाई 2020 में पुतिन एक संविधान संशोधन लेकर आए। इससे उन्हें वर्तमान कार्यकाल (2024 तक) के समाप्त होने के बाद छह छह साल के दो अतिरिक्त कार्यकाल के लिए 2036 तक राष्ट्रपति बने रहने की ताकत मिल गई है। बता दें कि संविधान में किए गए संशोधनों के लिए जनता को विश्वास में लेने के लिए पुतिन ने बड़े स्तर पर अभियान भी चलाया था।

Putin's Determination Is a Myth

5 लाख करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पुतिन

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन के पास इतनी संपत्ति है कि वह कई सौ साल बिना कमाए ऐश कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 5 लाख करोड़ रुपये है। बता दें कि पुतिन को राष्ट्रपति के वेतन के तौर पर करीब 1,01,43,443 रुपए की सैलरी मिलती है। 2012 में पुतिन की कुल संपत्ति $ 70 बिलियन थी जिससे उन्हें दुनिया की सूची में बिल गेट्स के बाद दूसरे स्थान पर रखा गया था। कई रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन के पास 3 विमान, 7,000 कारें और 15 हेलीकॉप्टर हैं।

छिपा रखी दुनिया से फैमिली

Vladimir Putin Birthday : एक रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्टपति पुतिन ने पूरी दुनिया से अपने परिवार को छिपा रखा है। कहा जाता है कि उनकी दो बेटियां मारिया और कटरीना हैं। जानकारी के अनुसार बेटी मारिया एक मेडिकल रिसर्चर हैं और मास्को में डच पति जारिट फासेन के साथ रहती हैं। वहीं कटरीना एक ऐक्रोबैट डांसर हैं और मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी में बड़ा पदभार संभाले हैं। वह अरबों डॉलर का एक स्टार्टअप को चला रही हैं। उन्होंने रूस के अरबपति किली शैमलाव से शादी की थी, लेकिन दोनों का बाद में तलाक हो गया।

Vladimir Putin: Rare photos of the Russian leader as a young man

यह भी पढ़ें : Jharkhand के दुमका में एकतरफा प्यार में प्रेमी ने सो रही लड़की को पेट्रोल डालकर जलाया, जबरदस्ती करना चाहता था शादी