गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को डाला जायेगा वोट, विधायक अरविंद गिरि के निधन से खाली हुई थी सीट

Spread the love

सोमवार को इलेक्शन कमीशन ने छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। इलेक्शन कमीशन की नोटिफिकेशन के मुताबिक बीजेपी विधायक अरविन्द गिरी की मौत से खाली हुई इस सीट के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

BJP MLA Arvind Giri Dies Of Heart Attack Know Symptoms Precautions | Arvind Giri Death: गोला विधानसभा से पांच बार MLA रहे अरविंद गिरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक

गौरतलब है कि लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी का निधन हार्ट अटैक से हुआ था। अरविंद गिरी लखीमपुर खीरी जिले के गोला सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। तब बीजेपी विधायक के निधन के बाद बताया गया कि अरविंद गिरी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। छह सितंबर की सुबह उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था।

लखनऊ जाते समय अरविंद गिरी का सीतापुर में हार्ड अटैक से निधन हो गयाष अरविंद गिरी सपा, कांग्रेस और बसपा से होते हुए बीजेपी में आए थे। वे पहली बार 1996 में विधायक बने थे। जबकि 2014 का लोकसभा चुनाव भी वे लखीमपुर लोकसभा खीरी लोकसभा सीट से लड़े थे। इसके बाद 2017 और 2022 में बीजेपी के टिकट पर गोला गोकर्णनाथ के विधायक बने।

Image

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने सोमवार को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है। इन सभी सीटों पर तीन नवंबर को वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें : भदोही पूजा पंडाल में आग लगने से हुई 5 की मौत, 66 घायल, 42 को किया गया वाराणसी रेफर

 321 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shardiya Navratri 2022 : नवरात्र के आखिरी दिन होती हैं माता के किस स्वरूप की पूजा, जानें क्या पूजन विधि

Mon Oct 3 , 2022
Spread the loveShardiya Navratri 2022 : माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की […]

You May Like