President Election के लिए मतदान है जारी, PM नरेन्द्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने किया मतदान

Spread the love

President Election : राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के चुनाव में आमने-सामने हैं। भारत का 15वां राष्ट्रपति चुनने के लिए 4,000 से अधिक सांसद और विधायक आज अपना वोट डाल रहे हैं।

Image

कई क्षेत्रीय दलों द्वारा झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने के साथ, संख्या स्पष्ट रूप से एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में है। इन दलों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD), नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (JDU), शिरोमणि अकाली दल, मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP), AIADMK, टीडीपी, वाईएसआरसीपी और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल हैं।

Image

President Election : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्हें व्हीलचेयर से लाया गया। उसके बाद लोगों की सहायता से उन्होंने वोट डाला।

Image

 यूपी विधानभवन में सबसे पहले योगी आदित्‍यनाथ ने अपना वोट डाला। इसके बाद लगातार सत्‍ता पक्ष भाजपा, सबसे बड़े विपक्षी दल सपा, अन्‍य दलों के और निर्दलीय विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Image

President Election : दूसरे नंबर पर संसदीय कार्यमत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता सुरेश खन्‍ना ने वोट डाला।

Image

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मतदान किया।

यह भी पढ़ें : 18 July से दही, छाछ और लस्सी समेत कई खाद्य पदार्थ हो जायेगा महंगा, जानिए क्या है वजह

Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan casts his vote in Bhopal for #PresidentialElection.

President Election : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल मतदान करते हुए।

Image

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Image

President Election : उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालते हुए।

Image

यह भी पढ़ें : History of July 18 : आज है “अन्तर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस”, जानें आज का इतिहास

 471 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP : नर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत और 25 लोग हैं लापता, जा रही थी इंदौर से महाराष्ट्र

Mon Jul 18 , 2022
Spread the loveMP : मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 13 यात्रियों की जान चली गई है, जबकि 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर […]

You May Like