Lok Sabha Elections 2024: सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर छिड़ी जंग

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म है। गठबंधन पार्टियां में सीटों का बटंवारा शुरु है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट को लेकर बातचीत जारी है। बता दे कि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस हाई कमान के बीच बुधवार सुबह सीटों को लेकर एक बार फिर बातचीत हुई है। कांग्रेस ने 17 सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है लेकिन कांग्रेस चाहती है कि लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट उसे दी जाए। इसके वजह से वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सीट छोड़ने को तैयार हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी ने विचार कर बृहस्पतिवार को अंतिम फैसला सुनाएगी।

राहुल गांधी का  न्याय यात्रा में शामिल नहीं हुए सपा

बता दे कि लखनऊ में भी राहुल की यात्रा में सपा का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। इससे यह मान लिया गया था कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन टूट गया है। सपा ने भी मंगलवार देर शाम 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। इसमें वाराणसी सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतार दिया जो कि पहले कांग्रेस को देने की बात कही गई थी। हालांकि, कांग्रेस के सहमत हो जाने के बाद कहा जा सकता है कि यूपी में इंडिया गठबंधन बना रहेगा।

सपा ने 31 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

पहले बता दे कि सपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी। सपा की पहली सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-Ameen Sayani: मशहूर आवाज अमीन सयानी का निधन, जानिए कैसे लोगों को बनाए थे दिवाना ?

 125 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kisan Andolan: दिल्ली के बॉर्डर से आई डरावनी तस्वीरें, किसानों के साथ बदसलूकी

Wed Feb 21 , 2024
Spread the loveKisan Andolan: दो साल पहले 378 दिनों तक चले आंदोलन के बाद किसान एक बार फिर सड़क पर आ गए हैं। ट्रैक्टर से कई महीनों के राशन से लोडेड गाड़ियां और बड़े-बड़े काफिले लेकर किसान बिते कई दिनो से ‘दिल्ली कूच’ के लिए निकल पड़े है। लेकिन किसान […]

You May Like