फिक्स था Priyanka Chopra का मिस वर्ल्ड बनना? पूर्व मिस बारबाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। उन्होंने साल 2000 में मिल वर्ल्ड का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। लेकिन पूरे 22 साल बाद प्रियंका के इस खिताब को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व मिस बारबाडोस लीलानी मैककॉने ने आरोप लगाए हैं कि प्रियंका का मिस वर्ल्ड खिताब फिक्स था।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

मिस बारबाडोस ने लगाया पीसी पर आरोप

दरअसल, पूर्व मिस बारबाडोस, लीलानी मैककॉने जो प्रियंका चोपड़ा के साथ ही मिस वर्ल्ड 2000 की रेस में थीं उन्होंने ये आरोप लगाया है कि प्रियंका की जीत फिक्स थी। आपको बता दें कि लीलानी अब एक मशहूर यूट्यूबर हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 में पीसी की जीत को फिक्स बताया है।

आपको बता दें कि इन दिनों मिस यूएसए ब्यूजी पेजेंट भी एक कंटेस्टेंट की जीत की वजह से विवादों में है। मिस टेक्सास बनीं बॉनी गेब्रिएल जब मिस यूएसए 2022 बनीं, तब स्टेज पर खड़ीं उनकी कई को-कंटेस्टेंट उन्हें बधाई देने के बजाय वहां से चली गईं। अब इस बारे में मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की वजह से मिस युएसए के प्रेजिडेंट क्रिस्टल स्टीवर्ट को भी सस्पेंड कर दिया है। खैर, इस किस्से के बाद जब सोशल मीडिया पर विवाद ने रफ्तार पकड़ा तो नेटिजन्स ब्यूटी पीजेंट में विनर्स के फिक्स होने पर चर्चा करने लगे। अब इन सबके बीच पूर्व मिस बारबाडोस लीलानी ने प्रियंका चोपड़ा की जीत को ही फिक्स बता दिया।

Image

पूर्व मिस बारबाडोस ने इस बाते में बात करते हुए कहा- ‘मैं याद दिला दूं कि पिछले साल भी मिस इंडिया ही जीती थी। हमारे सैश के ऊपर पहले जी टीवी लिखा था और उसके बाद हमारी कंट्री का नाम। प्रियंका चोपड़ा एक ही ऐसी कंटेस्टेंट थीं जिन्हें स्विमसूट राउंड में सारोंग पहनने की इजाजत मिली थी।

उस वक्त हमें बताया गया कि प्रियंका अपना स्किन टोन ठीक करने के लिए कोई क्रीम लगा रही थीं, जो अभी तक ठीक नहीं हुई। बाकी प्रतियोगियों को बताया गया कि उनकी क्रीम काम नहीं कर रही थी इसलिए वो सारोंग हटाना नहीं चाहती थीं। यही कारण था कि वो स्विमसूट वाले राउंड में ड्रेस में थी’। लीलानी ने आगे कहा- ‘जब आप एक ब्यूटी पेजेंट में हैं और आपको कोई फेवर कर रहा है तो कोई क्या कर सकता है। बाकी भी जीतने ही आएं हैं।’

यह भी पढ़ें : Elon Musk ने की Twitter India के लगभग सभी कर्मचारियों की छुट्टी, दुनिया भर में स्टाफ हुए हाफ!

 401 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gujarat कांग्रेस के एक और नेता हिमांशु व्यास ने दिया इस्तीफा, थामा भाजपा का दामन

Sat Nov 5 , 2022
Spread the loveआज गुजरात कांग्रेस सचिव हिमांशु व्यास ने ओवरसीज कांग्रेस के प्रभारी पद से भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के कुछ घंटों के बाद ही उन्होंने  बीजेपी का दामन थाम लिया। हिमांशु व्यास सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि वह दोनों बार बीजेपी […]

You May Like