15 August के मौके पर कौन सी फिल्में होंगी रिलीज, रक्षाबंधन, लाल सिंह चड्ढा और कोबरा जैसी फिल्मों का है बेसब्री से इंतजार

Spread the love

15 August : अगस्त का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। साल का आठवां महीना हमारे देश के लिए काफी अहम होता है। अगस्त महीने में रक्षाबंधन के त्योहार और स्वतंत्रता दिवस का हर्षोल्लास को दोगुना करने के लिए फिल्ममेकर्स ने पहले से ही तैयारी कर ली है। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एंटरटेनमेंट का डोज कम नहीं होना चाहिए, लिहाजा आमिर खान (Aamir Khan) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कमर कस ली है। तो चलिए बताते हैं कौन कौन सी फिल्में आपका मनोरंजन करने वाली हैं।

1. लाल सिंह चड्ढा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली है। आमिर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर भी नजर आने वाली है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में 15 अगस्त के दिन थिएटर पर जाकर देख सकते हैं।

Aamir-Kareena's 'Laal Singh Chaddha' Won't Go To The OTT | IWMBuzz

2. रक्षाबंधन

15 August : हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन भी 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ऐसे में अक्षय की रक्षाबंधन फिल्म आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें : Tom Cruise हैं दुनिया के हाईएस्ट पेड एक्टर, एक फिल्म के लिए वसूलते हैं इतनी रकम कि “KGF-2” जैसी 8 फिल्में हो जाएं तैयार

Raksha Bandhan | Official Trailer | Akshay K | Bhumi P | Aanand L Rai | 11 August 2022 - YouTube

3. यशोदा

साउथ सिनेमा की खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। सामंथा की अपकमिंग सस्पेंस थ्रिलर फिल्म यशोदा 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Yashoda Hindi Movie Official Trailer 2022 | Samantha Ruth Prabhu | Hari Shankar | Harish Shankar - YouTube

4. डे शिफ्ट

15 August : ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की इंग्लिश कॉमेडी फिल्म डे शिफ्ट को भी अगस्त की 12 तारीख को रिलीज किया जाना है। यानी कि 12 अगस्त के दिन नेटफ्लिक्स पर जेमी फॉक्स, डेव फ्रांसको, नताशा लुई और मेगव गुड की इस फिल्म का मजा घर बैठे लिया जा सकता है।

Day Shift (2022) - IMDb

5. दोबारा

हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस तापसी पन्नू और फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की जुगलबंदी वाली फिल्म दोबारा आपको अगस्त के महीने में ही देखने को मिल सकती है। दरअसल तापसी पन्नू की यह फिल्म दोबारा को 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Dobaaraa Film Update | 'दोबारा' रिलीज रिलीज से पहले अनुराग कश्यप-तापसी पन्नू के हाथ लगी बड़ी सफलता, लंदन फिल्म फेस्टिवल में इस दिन होगा ग्रैंड ...

6. कोबरा

15 August : साउथ सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर विक्रम की मोस्ट अवेटेड फिल्म कोबरा को 11 अगस्त को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में विक्रम के साथ केजीएफ एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं।

Chiyaan Vikram's Cobra Movie Lovey Stills - Social News XYZ

यह भी पढ़ें : KGF फेम श्रीनिधि शेट्टी नई फिल्म ‘Cobra’ में आएंगी नजर, जानिए एक फिल्म के लिए कितना करती हैं चार्ज

 561 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Meghalaya में BJP नेता के फॉर्म हाउस पर सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ में 73 गिरफ्तार, 6 मासूम बच्चों को भी किया गया रेस्क्यू

Tue Jul 26 , 2022
Spread the love Meghalaya : पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक (Bernard N Marak) पर कथित तौर पर ‘वेश्यालय’ चलाने का आरोप लगा है। शनिवार (24 जुलाई, 2022) को पुलिस ने मेघालय के तुरा में बीजेपी नेता के फॉर्महाउस पर छापेमारी की। इस दौरान छह […]

You May Like