Immunity Strong: सर्दियों में किन फलों से होगी इम्यूनिटी मजबूत

Spread the love

Immunity Strong: आज हर कोई अपने स्वास्थ्य और इम्युनिटी को लेकर चिंतित रहता है। हम उन फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें ठंड में खाने से कई तरह के विटामिन मिलते है। इन फलों के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसके साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है।

अधिकांश लोगों को अनार बहुत फायदेमंद होता है। अनार का सेवन करने से खून पतला होता है। जो ब्लड प्रेशर, दिल, वेट लॉस और स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

ठंड के मैसम में मौसम्बी खाने के कई फायदे है। मौसमी एक खट्टा फल होता है, जो विटामिन C से भरपूर होता है। मौसम्बी का फाइबर बहुत बहुत फायदेमंद होता है। मौसमी के जूस को हमेशा बिना छाने पीना चाहिए।

एक सेब रोज खाने से कई तरह की बीमारी दूर होती हैं। सेब इम्यून सिस्टम को सबसे ज्यादा मजबूत बनाता है और शरीर से जलन और सूजन कम करता है। सेब में पेक्टिन, फाइबर, विटामिन C और K पाया जाता है।

संतरा एक ऐसा फल है जो इम्युनिटी मजबूत करने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। संतरा में विटामिन सी और कैल्शियम दोनों का अच्छा स्रोत माना जाता है। संतरा मौसमी संक्रमण के खतरे को भी कम करता है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

खजूर ठंड में खाना अच्छा होता है। यह फल सबसे अच्छा और फायदेमंद होता है। खजूर ना सिर्फ हमारे शरीर को गर्म रखने का काम करता है, बल्कि खजूर खाने से हड्डियों में कैल्शियम की कमी नहीं पड़ती है। इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस है,मैग्नीशियम भी है, जो कॉलेस्ट्रोल को भी ठीक रखता है।

अमरूद को ठंड में ज्यादा पसंदीदा फल माना जाता है। अमरूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में इंफेक्शन से लड़ता है। अमरूद में फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट और ब्लड शुगर के लिए अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें:- Teddy Day : टेडी बियर सिर्फ टॉय ही नहीं ये शरीर के लिए भी है लाभदायक, जानिए क्या है राज?

 182 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bharat Ratna : भारत रत्न की चर्चाओं के बीच जानिए क्या है इतिहास ?

Sat Feb 10 , 2024
Spread the loveBharat Ratna : भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है। जिसे पाने की ख़्वाहिश हर किसी को रहती है। आज हम आपको भारत रत्न सम्मान के बारे में वो सब कुछ बताएंगे, जिसे जानने की इच्छा सभी की होती है।  भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान होता […]

You May Like