Aiswarya Menon: कौन हैं ऐश्वर्या मेनन, जिन्हें मिला शपथ ग्रहण का न्योता?

Spread the love

Aiswarya Menon: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद अब बारी है पीएम के शपथ ग्रहण की। कल यानी 9 जून को पीएम मोदी एक बार फिर पीएम पद की शपथ लेने वाले है। 9 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पथ की शपथ लेंगे। जिसके चलते शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरो –शोरो से चल रही है। दिल्ली में हाई सिक्योरिटी के बीच तमाम तैयारियां की जा रही है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश से कई मेहमान जुड़ने वाले हैं। लेकिन इसी मेहमानों की लिस्ट में भारत के भी कई लोगों का नाम शामिल है जिनमें से एक नाम हैं ऐश्वर्या मेनन का।

दरअसल, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 8000 मेहमान शामिल होंगे वाले है, जिनमें से एक होंगी दक्षिणी रेलवे के चेन्नई डिवीजन की वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन, अधिकारियों के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, वर्तमान में वो वंदे भारत ट्रेनों पर काम कर रही है। ऐश्वर्या मेनन ने वंदे भारत एक्सप्रेस और जन शताब्दी जैसी विभिन्न ट्रेनों का संचालन करते हुए 2 लाख से ज्यादा फुटप्लेट घंटे पूरे किए हैं।

कौन हैं ऐश्वर्या मेनन?

बता दे कि ऐश्वर्या एस मेनन ने चेन्नई-विजयवाड़ा और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं की शुरुआत के बाद से लोको पायलट की जिम्मेदारी निभाई और संचालन किया। मेनन को उनके काम में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा भी मिली है। वही, वो उन रेलवे कर्मचारियों में शामिल होंगी जिन्हें रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पीएम मोदी के तीसरे शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

वही, न सिर्फ ऐश्वर्या मेनन बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में एशिया की पहली महिला लोको पायलट बन कर जिन्होंने इतिहास रचा और महिलाओं के लिए लोको पायलट बनने के रास्ते खोल दिए वो भी इस समारोह में शामिल होंगी। उनका नाम है सुरेखा यादव। बता दे कि सुरेखा यादव छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन करती हैं, और कथित तौर पर शपथ ग्रहण में दस लोको पायलटों को बुलाया गया है।

फिलहाल, कल नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है जहाँ हजारों की संख्या में लोग मौजूद होंगे।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2024 : भारत बनाम पाक में कौन मारेगा बाजी, क्या होगी प्लेइंग 11 , कैसी है पिच?

 36 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, इन पांच राशि वालों को हो सकता है अच्छा लाभ

Sun Jun 9 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 09 जून 2024, रविवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like