कौन हैं अरुण गोयल ज‍िन्‍हें सरकार ने नियुक्त क‍िया है देश का चुनाव आयुक्त?

Spread the love
रिटायर्ड आईएएस (IAS) अधिकारी अरुण गोयल (Arun Goel) ने चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ चुनाव आयोग का हिस्सा होंगे। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने गोयल की नियुक्ति की जानकारी दी। सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं।
वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। मई 2022 में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में सुशील चंद्रा की सेवानिवृत्ति के बाद निर्वाचन आयोग में एक पद खाली था।
गोयल इससे पहले भारी उद्योग सचिव के पद पर तैनात थे। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय में भी सेवाएं दी हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।
आने वाले महीनों में नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और कर्नाटक के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करते समय निर्वाचन आयोग के पास उसके सभी तीन सदस्य होंगे। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 18 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। हालांकि, उन्हें 60 वर्ष का होने के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना था।

 298 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Indonesia में 5.6 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही : 20 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

Mon Nov 21 , 2022
Spread the loveसोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में तेज भूकंप के झटके से भारी तबाही होने की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अब तक 20 की मौत और 300 लोगों घायल हो चुके हैं। जकार्ता में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का एपीसेंटर […]

You May Like