कौन हैं Hekhani Jakhalu? जो बनीं नागालैंड की पहली महिला विधायक

Spread the love

नगालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पूर्वोत्तर के इस प्रदेश की कुल 60 सीटों में से भाजपा+ को 40 पर जीत मिलती दिख रही है। इस बीच, नगालैंड के लिए बड़ी खबर यह भी है कि यहां पहली महिला विधायक चुनी गई हैं।

Meghalaya Assembly Election Result 2023 Dimapur 3 Assembly Seat Create History Hekani Jakhalu Won Election | Meghalaya Assembly Election Result 2023: नगालैंड की हेकानी जखालु ने रचा इतिहास, राज्य की पहली महिला

पूर्वोत्तर के राज्यों में नागालैंड में आज नया इ​तिहास बन गया। चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के मुताबिक हेकानी जाखलू ने एजेटो झिमोमी को हराकर नगालैंड में इतिहास रच दिया है। यहां डीपीपी उम्मीदवार हेकानी जाखलू को सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन मिला हुआ है।

पेश से वकील हैं Hekhani Jakhalu

हेकानी जखालु भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी एनडीपीपी की प्रत्याशी हैं। उन्होंने दीमापुर-तृतीय सीट से चुनाव लड़ था। नगालैंड को अलग राज्य का दर्जा मिलने के 60 साल बाद कोई महिला विधायक मिली है। हेकानी जखालु पेशे से एक वकील हैं।

MLA Hekhani Jakhalu: नगालैंड की हेकानी जखालु ने रचा इतिहास, राज्य की पहली महिला विधायक बनीं, जानें सबकुछ

इनका मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पार्टी और वर्तमान विधायक एजेटो झिमोमी से था. आंकड़ों के मुताबिक 47 साल की हेकानी को 14,395 वोट मिले वहीं एजेटो झिमोमी को 12859 वोट मिले।  हेकानी 7 महीने पहले ही राजनीति में आई हैं। हेकानी जखालू को 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वह तोलुवी गांव में की रहने वाली हैं. उनका घर इसी इलाके में है।

Nagaland Election Result 2023: नगालैंड में पहली बार महिला विधायक, दीमापुर सीट पर हेकानी जखालु ने रचा इतिहास - hekani jakhalu win dimapur iii constituency creat history in nagaland election ...

दरअसल नागालैंड इकलौता ऐसा राज्य है जहां आजाद नागालैंड में आज तक कोई महिला विधायक नहीं चुनी जा सकी थी। इस विधानसभा चुनाव में इस दफा चार महिलाएं किस्मत आजमा रही हैं, इसमें एक चीफ इंजीनियर रह चुकी हैं।

बता दें कि नागालैंड से अब तक दो महिलाएं ही सांसद बन सकी हैं, इनमें 1977 में रानो मेसे शाजिया सांसद चुनी गई थीं, जबकि दूसरी महिला एस फांगनोन कोन्याक को भाजपा से राज्यसभा भेजा गया था। इनके अलावा कोई महिला यहां विधायक या सांसद नहीं बन सकी हैं।

यह भी पढ़ें : Hindenburg रिपोर्ट मामले में Supreme Court ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी, अडानी समूह ने किया स्वागत

 344 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Hathras Gangrape Case में SC-ST कोर्ट का फैसला : तीन आरोपी बरी, 1 दोषी करार, थोड़ी देर में सजा का ऐलान

Thu Mar 2 , 2023
Spread the loveहाथरस गैंगरेप कांड में गुरुवार को ढाई साल बाद SC-ST कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 4 आरोपियों में से सिर्फ एक संदीप ठाकुर को दोषी माना है। जबकि 3 आरोपियों लवकुश सिंह, रामू सिंह और रवि सिंह को बरी कर दिया। अदालत ने संदीप को गैर […]

You May Like