Karpoori Thakur Jayanti: कौन थे कर्पूरी ठाकुर ?, जिन्हें मिलेगा भारत रत्न

Spread the love

Karpoori Thakur Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान केंद्र सरकार ने किया है। बता दे कि कर्पूरी ठाकुर की पहचान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ के रूप में रहे है। वह बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था।

Karpuri Thakur: कौन है कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें भारत रत्न से किया जाएगा  सम्मानित | Who is Karpuri Thakur, who will be honored with Bharat Ratna?

कौन थे कर्पूरी ठाकुर?

दरअसल, कर्पूरी ठाकुर को बिहार की सियासत में सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाला नेता माना जाता है। वह साधारण नाई परिवार में जन्मे थे। कहा जाता है कि पूरी जिंदगी उन्होंने कांग्रेस विरोधी राजनीति की और अपना सियासी मुकाम हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने आपातकाल के दौरान तमाम कोशिशों के बावजूद इंदिरा गांधी उन्हें गिरफ्तार नहीं करवा सकी थीं।

पीएम मोदी ने रामनाथ ठाकुर को किया फोन

आज पीएम नरेंद्र मोदी ने समाजवादी प्रतीक कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर से फोन पर बात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को 26 जनवरी को सपरिवार दिल्ली आने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही पीएम ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर बधाई दी। जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी है। साथ ही दिल्ली स्थित आवास पर आने का निमंत्रण दिया है।

जदयू सांसद ने मोदी सरकार को दिया धन्यवाद

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने अपने पिता को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़ें:-http://National Girl Child Day: आखिर 24 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस?, जानें इतिहास 

 151 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसा क्या कहा?, जिसे INDIA गठबंधन में मचा हड़कंप

Wed Jan 24 , 2024
Spread the loveLok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासत गर्म होती जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना रास्ता साफ करने में जुटे हैं। इसी क्रम में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर […]

You May Like