भोजपुरी अभिनेत्री Akanksha Dubey ने क्यों लगाई फांसी? मौत से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव रोते देखा गया, लगाई थी सैड स्टोरी

Spread the love

भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के होटल में सुसाइड कर लिया है। बताया जा हा है शुक्रवार को आकांक्षा दुबे शूटिंग के बाद होटल गई थीं। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि आकांक्षा ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह सामने नहीं आई। आकांक्षा दुबे के निधन के खबरे से पूरे भोजपुरी वर्ल्ड में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं फैंस का दिल टूट गया है। मालूम हो कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था।

Image

सुसाइड के पहले लगाई थी सैड स्टोरी

बता दें कि आकांक्षा दुबे ने करीब 23 घंटे पहले अपने इंस्टा अकाउंट पर एक शायरी वाली स्टोरी अपलोड किया था। इंस्टा पर लगी स्टोरी ‘shayro.ki.shayari’ नाम के एक पेज पर अपलोड है। शायरी कुछ इस प्रकार है, “के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं, या तो आ जाए तू, या हम ही ठिकाने लग जाएं..!

आकांक्षा दुबे ने शेयर किया था वीडियो

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस भदोही (Bhadohi) जनपद के चौरी (Chauri) थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। आकांक्षा दुबे की उम्र करीब 25 वर्ष थी। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बीते दिन भी आकांक्षा दुबे ने अपना एक रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वो भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस क्लिप को लोगों ने खूब पसंद किया है। हालांकि अब लोग इस क्लिप को देख भावुक हो गए हैं। किसी को पता नहीं था कि आकांक्षा दुबे कुछ ऐसा करने वाली हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही हैं कि क्यों अदाकारा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

इन फिल्मों में किया काम

आकांक्षा दुबे ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने किस वजह से आत्महत्या की है इसका कारण पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में यूपी की वाराणसी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को सुबह उनके मृत पाए जाने की सूचना मिली, जिसके बाद से जांच जारी है। भोजपुरी एक्ट्रेस की उम्र अभी करीब 25 साल बताई जा रही है।

akanksha dubey suicide

आकांक्षा दुबे ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत मुंबई से की थी. हालांकि उनके माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे। लेकिन उनका बचपन से ही डांस और एक्टिंग में मन लगता था। एक्ट्रेस की पढ़ाई भी मुंबई से ही हुई थी।

यह भी पढ़ें : यूक्रेन पर आखिरी वार करने जा रहे Vladimir Putin? बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनाती का ऐलान

 503 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

WBC : Nitu Ghanghas और Saweety Boora ने रचा इतिहास, गोल्डन पंच लगाकर बनी विश्व चैंपियन

Sun Mar 26 , 2023
Spread the loveशनिवार का दिन भारत के लिए बहुत लकी रहा. इस दिन भारत की एक नहीं बल्कि दो बेटियों ने इतिहास रचा है. महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक नहीं बल्कि भारत की दो बेटियों ने सोने का तमगा हासिल किया है. सबसे पहले भारत की बेटी नीतू घंघास ने […]

You May Like