Swami Prasad Maurya : स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्यों बनाई नई पार्टी, जानिए क्या है खास वजह ?

Spread the love

Swami Prasad Maurya : लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। वो 22 फ़रवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो इसका ऐलान कर सकते है। स्वामी की पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने की नई पार्टी

दअरसल, अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य अब अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी से पूरी तरह अलग हो गए हैं। उन्होंने नई पार्टी को पुनर्गठित कर दिया है। इस पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पार्टी का झंडा भी लॉन्च कर दिया है। जोकि नीले, लाल और हरे रंग को मिलाकर बनाया गया है।

2013 में बनाया था पार्टी

अब इसी के साथ बता दें राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी को 2013 में ही बनाया गया था। अलीगढ़ के रहने वाले साहेब सिंह धनगर ने 2013 में यह बनाई थी। साहेब सिंह धनगर 1993 में बीएसपी से विधानसभा चुनाव लडे थे। इसके बाद 2002 में सपा से लड़े थे उसके बाद बीएसपी से लोकसभा भी लड़े थे। उसके बाद साल 2013 में इन्होंने RSSP  पार्टी बनाई उसके बाद साल 2014, 2017, 2019 का चुनाव इनकी पार्टी लड़ी थी। 2020 में इन्होंने इंडियन डेमोक्रेटिक एलायंस IDA बनाया जिसमें कई छोटे मोटे दल साथ आए। इस एलाएंस ने 2022 का चुनाव लडा था। वही साहेब सिंह धनगर इस पार्टी के फाउंडर हैं।

अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

बता दे कि आखिर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा पार्टी से अलग होने का निर्णय कर लिया। बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसकी जानकारी अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर दी थी। उन्होंने त्यागपत्र को पोस्ट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को टैग करते हुए लिखा कि मैं नहीं समझ पाया कि मैं एक राष्ट्रीय महासचिव हूं, जिसका कोई भी बयान निजी बयान हो जाता है और पार्टी के कुछ राष्ट्रीय महासचिव व नेता ऐसे भी हैं, जिनका हर बयान पार्टी का हो जाता है, एक ही स्तर के पदाधिकारियों में कुछ का निजी और कुछ का पार्टी का बयान कैसे हो जाता है, यह समझ के परे है।

यह भी पढ़ें:- Swami Prasad Maurya: Swami Prasad Maurya ने बनाई नई पार्टी, जानें क्या है पार्टी का नाम?

 91 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, हनुमान जी की कृपा से इन 4 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

Tue Feb 20 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 20 फरवरी 2024, मंगलवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like