केन्द्रीय मंत्री Amit Shah ने क्यों कहा, ‘अयोध्या का टिकट कटा लीजिए’, क्या है इसके पीछे भाजपा की रणनीति

Spread the love

त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2024 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों से टिकट बुक कराने के लिए भी कहा।

गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को त्रिपुरा के दौरे पर थे। त्रिपुरा के सबरूम शहर में BJP की जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान एक संबोधन में उन्होंने राम मंदिर के बनने की तारीख बताई।

इसके साथ ही उन्होंने त्रिपुरा की सियासत पर भी कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि करीब 3 दशकों तक त्रिपुरा में वामपंथियों का शासन रहा, लेकिन वे राज्य के हालात सुधान नहीं पाए। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा में भाजपा सरकार ने अंधकार की जगह अधिकार, विनाश की जगह विकास, संघर्ष की जगह आस्था, कुशासन की जगह सुशासन देने का काम किया।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा की एक जनसभा में यूं ही नहीं वहां के लोगों को अयोध्या का टिकट कटाने के लिए कह दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राम मंदिर के बनने से भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में न सिर्फ आसानी होगी, बल्कि अपने उन तमाम वादों में एक यह वादा भी जनता के समक्ष भाजपा रख सकेगी कि जो उन्होंने कहा था वह करके भी दिखा दिया है।

राम मंदिर निर्माण की तारीख, शाह ने बताई

अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हमसे तारीख पूछा जाता था। कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दल भी राम मंदिर निर्माण की तारीख को लेकर सवाल पूछते थे। चुनावी सभाओं में भी यह सवाल उठाया जाता था।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे को लंबे समय तक कोर्ट में उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण का रास्ता साफ हो गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण को आगे बढ़ाया।

2019 में आया था सुप्रीम कोर्ट का फैसला

अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट साल 2019 में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया था। लंबी लड़ाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। साथ ही मस्जिद के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को 5 एकड़ का एक भूखंड आवंटित करने का निर्देश भी दिया था। सुप्रींम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया था।

यह भी पढ़ें : History of January 6 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

 455 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shri Sammed Shikharji को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले के खिलाफ अनशन पर बैठे एक और जैन मुनि ने त्यागे प्राण

Fri Jan 6 , 2023
Spread the loveजैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर के लिए एक और जैन मुनि ने अपने प्राण त्याग दिए। गुरुवार देर रात 1.20 बजे मुनि समर्थ सागर का निधन हो गया। चार दिन में ये दूसरे संत हैं, जिन्होंने अपनी देह त्याग दी। शुक्रवार सुबह जैसे ही संत के देह छोड़ने की […]

You May Like