Eid Ul-Adha 2024: जानिए क्यों मनाई जाती है बकरीद और क्यों दी जाती है कुर्बानी?

Spread the love

Eid Ul-Adha 2024: इस साल ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा यानी बकरीद 17 जून 2024 को मनाई जाएगी। बकरीद इस्लाम के सबसे पवित्र त्यौहार में एक है। इस्लाम में साल भर में दो ईद मनाई जाती हैं। एक को ‘मीठी ईद’ कहा जाता है और दूसरी को बकरीद कहा जाता है। ईद सबसे प्रेम करने का संदेश देती है, तो बकरीद अपना कर्तव्य निभाने का और अल्लाह पर विश्वास रखने का है।

ईद-उल-जुहा कुर्बानी का दिन भी होता है। बकरीद के दिन इसलिए बकरे या किसी अन्य पशु की कुर्बानी दी जाती है। इसे इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से यह तारीख हर साल बदलती रहती है। क्योंकि, चांद पर आधारित इस्लामिक कैलेंडर अंग्रेजी कैलेंडर से 11 दिन छोटा होता है।

बकरीद क्यों मनाई जाती है?

इस्लाम के अनुसार, हजरत इब्राहिम के अल्लाह के प्रति अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। यह इस वाकये को दिखाने का तरीका है कि हजरत इब्राहिम अल्लाह में सबसे ज्यादा विश्वास करते थे। अल्लाह पर विश्वास दिखाने के लिए उन्हें अपने बेटे इस्माइल की बलि यानी कुर्बानी देनी थी। जैसे ही उन्होंने ऐसा करने के लिए अपनी तलवार उठाई, तभी अल्लाह के हुक्म से उनके बेटे की बजाए एक दुंबा (भेड़ जैसी ही एक प्रजाति) वहां पर आ गई। इसी के आधार पर बकरीद के दिन जानवर की कुर्बानी दी जाती है। इसे तीन भागों में काटा जाता है। एक भाग गरीबों में दान कर दिया जाता है। दूसरा भाग दोस्तों और रिश्तेदारों को दिया जाता है और बचा हुआ तीसरा भाग परिवार खाता है।

यह भी पढ़ें:- Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी-इकबाल की शादी में पहुंचेंगे ये सितारे

 24 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष समेत इन राशि वालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Mon Jun 17 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 17 जून 2024, सोमवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like