World Cancer Day: हर साल क्यों मनाया जाता है World Cancer Day, जानिए क्या है इसका इतिहास व थीम?

Spread the love

World Cancer Day: कैंसर इतनी गंभीर बीमारी है, जिससे दुनियाभर में लाखों मौत होती हैं। WHO के डाटा के अनुसार, साल 2018 में कैंसर की वजह से लगभग 90 लाख मौत हुई थीं। यह शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैंसर के मामलों में 77 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इसलिए इस बीमारी के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरुक बनाने के लिए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं वर्ल्ड कैंसर डे का महत्व क्या है?

क्योंं मनाया जाता है World Cancer Day?

साल 4 फरवरी को कैंसर डे मनाया जाता है। यह दिन आम लोगों के बीच कैंसर के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके लक्षण और बचाव की जानकारी देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर साल 1933 में पहला कैंसर दिवस जिनेवा, स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। तबसे अब तक हर साल कैंसर दिवस पर नई थीम जारी की जाती है। हर साल यह बीमारी लाखों लोगों को अपना शिकार बनाती है। ऐसे में समय से इसके लक्षण की पहचान कर जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। ब्लड कैंसर, लंग कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर खतरनाक प्रकार है जो लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं।

वर्ल्ड कैंसर डे का थीम

दरअसल, हर साल वर्ल्ड कैंसर डे की एक थीम चुनी जाती है। इस साल की थीम है- “ क्लोज द केयर गैप: एवरीवन डिजर्व्स एक्सेस टू कैंसर केयर”। इस थीम की मदद से कैंसर के सभी मरीजों को आसानी से इलाज करवाने का मौका मिल सके, इस बात पर जोर दिया गया है। पिछड़े देशों और आर्थिक रुप से कमजोर मरीज, अक्सर कैंसर का इलाज बेहतर तरीके से नहीं करवा पाते हैं। इसलिए इस गैप को दूर करने के लिए इस थीम को चुना गया है। इसकी सब-थीम है, “टूगेदर वी चैलेंज दोज इन पावर”। इस सब-थीम की मदद से लीडर्स को कैंसर को खत्म करने के लिए संसाधनों की पूर्ति करवाने की जवाब देही पर जोर दिया गया है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य कैंसर को ख़त्म करना होता है।

यह भी पढ़ें:- http://World Cancer Day 2024: कैंसर को खत्म कर देगा सिर्फ ये पांच उपाय

 113 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sinus Problem : साइनस की समस्या से परेशान लोग तुरंत अपनाएं ये देसी इलाज

Sun Feb 4 , 2024
Spread the loveSinus Problem : बदलते मौसम के साथ दिक्कत बढ़ जाती है। वहीं सर्दियों के मौसम में साइनस के मरीजों पर अधिक भारी पड़ जाता है। साइनस इन दिनों आम समस्या हो गई है, जिस में सूजन, सर्दी जुकाम, एलर्जी, नाक के भीतर पड़ने वाला फोड़ा, बलगम, सिर दर्द […]

You May Like