Agra News: महंगी लिपस्टिक लाना पति को पड़ा महंगा, पत्नी को चाहिए 10 रूपए की…

Spread the love

Agra News:  कहा जाता है की ज्यादातर पत्नियां पति से महंगे समान की फरमाइश करती है। पति अगर समान सस्ता ला दे या बीबी की फरमाइश ना पूरी करें, तो मियां बीबी में झगड़े भी हो जाते है। लेकिन यूपी के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति को 30 रूपये की लिपस्टिक लाना महंगा पड़ गया।

लिपस्टिक से विवाद इतना बढ़ गया कि पति और पत्नी के बीच तलाक की नौबत आ गई। पत्नी को 30 रूपये की लिपस्टिक इतनी महंगी लगी कि वह अपने मायके चली गई। पत्नी चाहती है कि पति उसके लिए 10 रूपये तक की ही लिपस्टिक लाए। लेकिन जब पति महंगी लिपस्टिक लेकर आया तो पत्नी नाराज हो गई। इतना ही नहीं उसने पति की पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया है। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को समझाने-बुझाने का काम किया गया है।

दरअसल, दोनों दंपति का विवाह 2022 में हुआ था। युवक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी ने पति से लिपस्टिक लाने की डिमांड की थी। पति लिपस्टिक लेकर घर आया तो बवंडर हो गया। पत्नी ने लिपस्टिक को जमीन पर फेंक कर झगड़ा शुरू कर दिया।

पत्नी ने पति के बारे में कहा कि वह इतनी महंगी लिपस्टिक क्यों लेकर आया है। परिवार परामर्श केंद्र में पत्नी ने आरोप लगाया कि पति अधिक पैसे पति खर्च करता है। भविष्य के लिए कुछ भी सेविंग नहीं करता है। पत्नी ने आगे कहा कि वह 30 रूपये से भी सस्ती लिपस्टिक ला सकता था। लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी।

दूसरी तरफ पति का कहना था कि 30 रूपये से सस्ती कोई लिपस्टिक नहीं मिल रही थी। इसलिए वह यह लिपस्टिक लेकर आया था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। पत्नी पिछले एक महीने से मायके में रह रही है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में आने के बाद काउंसलर सतीश खीरवार ने बताया कि दोनों में महंगी लिपस्टिक लाने को लेकर विवाद हुआ है। पत्नी बच्चों के लिए पैसा बचाना चाहती है। पत्नी को समझाया गया है। फिलहाल, दोनों के बीच समझौता हो गया है।

यह भी पढ़ें:- Upendra Singh Rawat : वायरल वीडियो के बाद सांसद उपेंद्र रावत ने लौटाया BJP का टिकट

 88 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ISRO: कैंसर की बीमारी से जूझ रहे ISRO Chief Somnath

Mon Mar 4 , 2024
Spread the loveISRO: कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर होने की खबर मिली है। ये जानकारी तब मिली जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था, उसी दिन इसरो प्रमुख […]

You May Like