UP Lok Sabha Chunav 2024: क्या गठबंधन पर मन बदलेंगी मायावती, जन्मदिन के मौके पर कर सकती है ऐलान

Spread the love

UP Lok Sabha Chunav 2024:  आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश की राजनीति पर टिकी हुई है। वहीं विपक्षी गठबंधन बहुजन समाज पार्टी को लेकर चिंतित है कि भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन यानी INDIA अलायंस का हिस्सा नहीं बनेंगी या फिर बसपा अपनी पार्टी में कोई नया फैसला करेगी।

Mayawati to blend Hindutva with her Dalit politics, plans first Brahmin  convention in Ayodhya

मायावती पहले ही एलान कर चुकी हैं कि INDIA और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA किसी का भी हिस्सा नहीं बनेंगी और यूपी में अकेले चुनाव लड़ेंगी। हालांकि अब खबर है कि अपने जन्मदिन के मौके पर वह गठबंधन को लेकर अहम ऐलान कर सकती हैं।

दरअसल, 15 जनवरी को मायावती का जन्मदिन है। इस मौके पर मायावती 11 बजे प्रेस वार्ता करेंगी। इस दौरान उम्मीद जताई जा रही है। कि लोकसभा चुनाव में उनका किसी से गठबंधन होगा या नहीं उसका ऐलान करेंगी। इसके अलावा 15 जनवरी को ही बसपा सभी 75 जिलों में छोटी छोटी सभायें भी करेगी। मायावती ने जिलों में केक काटने से मना किया है ऐसे में 15 जनवरी के दिन बसपा गरीबों में कम्बल और मिष्ठान वितरण का काम करेगी। इसके बाद 26 जनवरी के आस पास मायावती दिल्ली में लोकसभा चुनाव के देखते हुए पूरे देश के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

बसपा से गठबंधन पर अखिलेश

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस चाहती है कि बसपा, इंडिया अलायंस में साथ आए। अगर बसपा गठबंधन के साथ आएगी तो दलित और मुस्लिम मतों का बिखराव नहीं होगा। हालांकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच, बसपा के अलायंस में एंट्री पर तकरार है। शनिवार को एक कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा का जिक्र किया है।

इसके अलावा सपा,  साल 2019 के चुनाव का जिक्र करना नहीं भूलती जब पार्टी ने बसपा के साथ अलायंस किया था। सपा उम्मीद के अनुसार, परिणाम नहीं मिले और बसपा 10 सीटें जीतने में कामयाब हो गई। वहीं सपा का दावा है कि बसपा, अपना वोट ट्रांसफर नहीं करती या नहीं करा पाती है।

यह भी पढ़े:- http://Delhi Winter Vacations: ठंड को देखते हुए दिल्ली में बढ़ाई गई स्कूल की छुट्टियां

 103 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jagdish Gandhi: सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी की हालत नाजुक, Medanta Hospital में चल रहा है इलाज

Sun Jan 7 , 2024
Spread the loveJagdish Gandhi: लखनऊ के बड़े निजी स्कूल सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी की हालाद बेहद नाजूक बनी है। बता दे कि 28 दिसंबर से उनका इलाज लखनऊ के मेंदाता में चल रहा है। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी तबीयत अभी भी […]

You May Like