2 साल की सजा के बाद क्या रद्द हो जायेगी Rahul Gandhi की सांसदी? क्या कहता है कानून

Spread the love

‘मोदी सरनेम’ से जुड़े मानहानि के मामले में Rahul Gandhi को बड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी के आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया गया है। सूरत कोर्ट (Surat Court) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ वाले बयान पर दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट से राहुल गांधी को 30 दिन की जमानत मिल गई है। अब सवाल उठने लगा कि सजा के बाद क्या राहुल गांधी को अपनी लोकसभा सदस्यता गंवानी पड़ सकती है?

Image

क्या कहता है कानून?

जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक अगर किसी भी सांसद या विधायक को किसी मामले में 2 या 2 साल से अधिक की सजा सुनाई जाती है तो उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाएगी। इतना ही नहीं सजा की अवधि पूरी करने के बाद छह वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी होते हैं। इस कानून की धारा 8(3) में कहा गया है कि अगर किसी सांसद को दोषी ठहराया जाता है और दो साल से कम की कैद की सजा नहीं होती है तो उसे अयोग्य ठहराया जा सकता है।

क्या चली जाएगी राहुल गांधी की सांसद सदस्यता?

इस कानून की धारा 8(4) में यह भी कहा गया है कि दोषसिद्धि की तारीख से अयोग्यता तीन महीने बाद ही प्रभावी मानी जाती है। हालांकि 2013 में इस धारा को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। इसका मतलब हुआ कि सिर्फ अपील दाखिल करने से कुछ नहीं होगा। सजायाफ्ता सांसद को ट्रायल कोर्ट की सजा के खिलाफ स्थगन का एक विशिष्ट आदेश सुरक्षित करना होगा। अगर सूरत कोर्ट से लोकसभा सचिवालय को इसकी जानकारी भेजी जाती है और लोकसभा स्पीकर उसे स्वीकार कर लेते हैं तो राहुल गांधी की सदस्या खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं वह सजा खत्म होने के बाद 6 साल तक चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे।

राहुल के पास क्या विकल्प?

राहुल गांधी के पास अपनी सदस्यता को बचाने के लिए अभी सारे रास्ते खत्म नहीं हुए हैं। सूरत कोर्ट के आदेश को राहुल हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। सूरत कोर्ट के फैसले पर स्टे लगने के बाद उनकी सदस्यता को खतरा नहीं रहेगा। हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का भी विकल्प बचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : क्या है गोल्डन डक? IND vs AUS सीरीज के दौरान Suryakumar Yadav के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक खिताब

 279 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of march 24 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Fri Mar 24 , 2023
Spread the loveHistory of march 24 : 24 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – कनाडा में 1837 से अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया। कोलकाता से आगरा के बीच 1855 में पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया। ब्रिटिश कैबिनेट मिशन 1855 में भारत […]

You May Like