भारत के इस गांव में कपड़े नहीं पहनती हैं महिलाएं, निभाई जाती है काफी अजीबोगरीब रस्म

Spread the love

दुनिया 21 वीं सदी में पहुंच चुकी है, लेकिन आज भी ऐसी कई परम्पराएं हैं, जिनके बारे में जानकार लोगों को बड़ी हैरानी होती है। कभी-कभी कुछ रीति-रिवाजों पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है कि वाकई में आज भी भारत में इस तरह की चीजें मौजूद हैं। हमारे देश की कई जगहों पर आज भी कुछ रीति-रिवाज हैं, जिसका पालन वहां के लोगों द्वारा किया जाता है।

भारत

आज हम बात कर रहे हैं भारत के एक ऐसे गांव की जहां के लोग सालों पुरानी अपनी पुरानी परंपरा और रीति-रिवाज को मानते हैं और उनका पालन करते हैं। इस गांव में शादीशुदा महिलाएं 5 दिनों के लिए बिना कपड़ों के रहती हैं। ये परंपरा सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन सालों पुरानी इस परंपरा पर लोगों को बहुत विश्वास है। इस गांव का नाम है पीणी गांव, जो हिमाचल प्रदेश की मणिकर्णी घाटी में स्थित है।

साल में 5 दिन तक बिना कपड़ों के रहती हैं महिलाएं

इस गांव में रहने वाली शादीशुदा महिलाएं साल के पूरे 5 दिन तक बिना कपड़ों के रहती हैं। इस दौरान वो अपना बदन ढंकने के लिए ऊन के बने पट्टुओं का इस्तेमाल करती हैं और इसे ओढ़कर ही अपने बदन को ढंकती हैं। ये रिवाज 17 अगस्त से 21 अगस्त तक चलती है और लोग इसे ‘काला महीना’ के तौर पर मनाते हैं। इस दौरान यहां की महिलाएं अपने पति या किसी भी पुरुष के सामने नहीं आती है और इन दिनों में पति-पत्नी एक-दूसरे से अनजान ही बने रहते हैं। माना जाता है कि यदि महिलाएं इस परंपरा को नहीं मानेंगी तो घर में कुछ अशुभ हो सकता है। इन दिनों में यहां पर पुरुष शराब भी नहीं पीते हैं।

क्या है इसके पीछे की मान्यता? 

गांव वाले इन दिनों को ‘काले महीने’ के रुप में मनाते हैं। इसके पीछे लोगों का मानना है कि सालों पहले यहां पर राक्षसों का राज था। एक दिन इस गांव में लाहुआ घोंड देवता पहुंचे और राक्षसों का विनाश कर दिया। तभी से ये परंपरा इस गांव में चली आ रही है और आज भी लोग इसे मानते हैं।

पुरुषों के लिए भी कुछ नियम

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ठीक इसी पांच दिनों के दौरान पुरुषों के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं. इस दौरान पुरुष शराब और मांस का सेवन नहीं करेंगे. ऐसी मान्यता है कि किसी ने यदि भी इस पंरपरा को सही से नहीं निभाया तो देवता नाराज हो जाएंगे और उसका नुकसान कर देंगे।

यह भी पढ़ें : Sridevi के जीवन पर लिखी गई बायोग्राफी! पति बोनी कपूर करेंगे बुक लॉन्च, बायोपिक बनाने की भी है तैयारी

 287 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेना में जाने को शुरु किया दौड़ना, सामान डिलीवरी किया.. भूखे पेट रही Sonam, अब बनी देश की गोल्‍डन गर्ल

Thu Feb 9 , 2023
Spread the loveहर सफलता के पीछे एक संघर्ष छिपा होता है। ऐसा संघर्ष जिसके बारे में जानकर हर कोई सलाम ठोकने पर मजबूर हो जाता है। सोनम की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जिसने अपने दम पर वो मुकाम हासिल किया है, जहां पहुंचना उसका एक सपना था। 18 […]

You May Like