2024 में Republic Day पर दिखेगी नारी शक्ति, परेड में सिर्फ महिलाएं करेंगी शिरकत!

Spread the love

नई दिल्ली: 2024 में Republic Day के मौके पर कर्त्तव्य पथ पर होने वाली परेड में महिलाएं शामिल होंगी। जनवरी 2024 को आधिकारिक समारोह में मार्च करने वाली टुकड़ी, बैंड दस्ता, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सिर्फ महिला प्रतिभागी ही नजर आएंगी। आधिकारिक समारोह में मार्च करने वाली टुकड़ी और बैंड दस्ते में शामिल सभी प्रतिभागी महिलाएं हो सकती हैं।

Republic Day 2023: The many firsts at this year's parade in Delhi

अधिकारी इस तरह के प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने मार्च में 2024 परेड की योजना पर तीनों सेनाओं, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक कार्यालय ज्ञापन भेजा है।

 ‘डी-ब्रीफिंग बैठक’ में लिया गया फैसला

Republic Day परेड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का फैसला 7 फरवरी को हुई ‘डी-ब्रीफिंग बैठक’ में लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक फरवरी की शुरुआत में रक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक ‘‘डी-ब्रीफिंग बैठक’’ आयोजित की गई थी। ज्ञापन में कहा गया है कि विचार-विमर्श के बाद, यह फैसला लिया गया कि अगले साल Republic Day के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में शामिल टुकड़ियों (मार्चिंग और बैंड), झांकी और अन्य प्रदर्शनों में केवल महिला प्रतिभागी होंगी।

पिछले कुछ सालों में कर्तव्य पथ पर होने वाली वार्षिक परेड में महिला अधिकारियों ने हिस्सा लिया है। इसमें सेना की टुकड़ी की अगुवाई करने वाली महिला अधिकारी शामिल हैं। भारत ने इस वर्ष 26 जनवरी को आयोजित 74वें Republic Day परेड के दौरान अपनी सैन्य ताकत और जीवंत सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया, जिसमें ‘‘नारी शक्ति’’ एक प्रमुख विषय रहा था।

5 महिला अधिकारी पाकिस्तान और चीन की सीमा पर नियुक्त

दरअसल, केंद्र सरकार ने पिछले कुछ साल में आर्म्ड फोर्सेस में जेंडर इक्वैलिटी को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को कमान देने और भविष्य की लीडरशिप के लिए उन्हें तैयार करने के मकसद से कई बड़े फैसले लिए हैं। पिछले महीने 29 अप्रैल को पांच महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया गया है। इन्हें पाकिस्तान और चीन की सीमा पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  http://आनंद मोहन की रिहाई सही या गलत? SC में आज सुनवाई

 247 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, पूरा गांधी परिवार करेगा चुनाव प्रचार

Mon May 8 , 2023
Spread the loveKarnataka Elections: कर्नाटक में 10 मई को होने वाला है। विधानसभा चुनाव के लिए जोर शोर से जारी प्रचार अभियान आज शाम को समाप्त हो जाएगा। राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दलों- भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। […]

You May Like