Wrestlers Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के साथ शुरू हुई पहलवानों की प्रैक्टिस, प्रियंका गांधी ने किया खिलाड़ियों का समर्थन

Spread the love

देश को मेडल दिलाने वाले कई पहलवान पिछले चार दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रेसलर्स ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। जंतर मंतर पर सोने के बाद सुबह सभी पहलवानों ने सड़क पर ही प्रैक्टिस शुरु कर दिया। इस मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी सुनवाई होनी है।

Wrestlers Were Seen Practicing Amid Protests At Jantar Mantar

प्रदर्शन के साथ-साथ प्रैक्टिस 

7 महिला रेसलर्स ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत की है। ये पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने और उत्पीड़न की जांच के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। पहलवानों का कहना है कि जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलता यहीं रहेंगे। यही खाएंगे, यही सोएंगे और यही अपनी प्रैक्टिस भी करेंगे।

Image

यौन शोषण के आरोपी WFI अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी है। दुनिया के बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का श्रेय लेने और मेडल पर वाहवाही लूटने वाली केंद्र की बीजेपी सरकार इस मुद्दे पर मौन है। महिला खिलाड़ियों से यौन शोषण के आरोप में घिरे अपने बीजेपी सांसद बृजभूषण पर सरकार एक शब्द नहीं बोल रही है। इस बीच कांग्रेस माहासचिव प्रियंका गांधी ने पहलवानों के हक में आवाज बुलंद की है।

Image

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “खिलाड़ी देश का मान होते हैं। देश उन पर गर्व क्यों करता है? क्योंकि तमाम मुश्किलों के बावजूद अथक मेहनत और बहुत कुछ सहकर जब वे पदक जीतते हैं, तो उनकी जीत में हमारी जीत होती है, देश मुस्कुरा उठता है।”

BJP govt looted Karnataka, want people to be poor: Priyanka Gandhi Vadra at  Mysuru rally | Deccan Herald

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “महिला खिलाड़ियों की जीत बाकियों से बड़ी होती है। वे देश की संसद के बगल की सड़क पर आंखों में आंसू लिए बैठी हैं। लंबे समय से चल रहे शोषण के खिलाफ उनकी शिकायत कोई सुन नहीं रहा। मजबूत बाजुओं मगर भोले दिल की इन लड़कियों ने यकीन किया जब इनसे सरकार ने कहा कि जांच होगी। मगर जांच नहीं हुई। सजा का प्रश्न ही नहीं उठा। क्या सरकार दोषियों को बचाना चाहती है।”

 275 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुडान में फंसे भारतीयों को पहुंचाया गया जेद्दा, अब तक 530 भारतीयों को निकाला गया

Wed Apr 26 , 2023
Spread the loveजेद्दाह: सूडान में फंसे भारतीयों को न‍कालने के लिए ऑपरेशन कावेरी जारी है। भारतीयों को IAF C-130J विमान में पोर्ट सूडान से जेद्दा लाया जा रहा है। सूडान से अब तक 530 भारतीयों को निकाला गया है। भारतीय वायु सेना के अधि‍कारी देशवासियों की हर तरह से मदद […]

You May Like