Yashwant Sinha को मिला आम आदमी पार्टी का समर्थन, जानें क्या है अरविंद केजरीवाल का प्लान

Spread the love

Yashwant Sinha : आने वाले 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे और 21 जुलाई को नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे। एक तरफ एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को खड़ा किया गया है तो दूसरी तरफ विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव करीब आता जा रहा है, सभी की निगाहें वोटिंग पर टिकी हुई हैं कि कौन-सी पार्टी किसका समर्थन करती है।

NewsBytesExplainer: What numbers say about Sinha vs Murmu presidential  contest | NewsBytes

इसी बीच शनिवार को आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। संजय सिंह ने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को करेंगे।

AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुसीबत, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने भेजा  मानहानि का नोटिस - sanjay singh aam aadmi party mahendra singh defamation  case election ntc - AajTak

केजरीवाल की पार्टी दिखना चाहती है भाजपा की सबसे बड़ी प्रतिद्वन्दी –

Yashwant Sinha : बता दें, एक तरफ बीजेपी की अगुवाई में केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन जुटाने में गैर एनडीए शासिद दलों को भी अपने पाले में ला ने में कामयाब हो गई है। दूसरी तरफ विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी अपनी उम्मीदवारी मजबूत करने के लिए तमाम दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी ने भी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा के समर्थन की घोषणा कर दी है।

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा-दोनों में क्या  है खास? 21 जुलाई को कौन पहुंचेगा रायसीना

केजरीवाल की पार्टी इस समय भले ही कई राज्यों में कांग्रेस का स्थान लेने की कोशिश कर रही है, लेकिन दूरगामी लक्ष्य खुद को भाजपा के विकल्प के रूप में पेश करना है। पार्टी खुद को भाजपा की सबसे प्रबल विरोधी के रूप में दिखाना चाहती है। माना जा रहा है कि इसी रणनीति के तहत पार्टी किसी कीमत पर खुद को भाजपा के ‘साथ’ नहीं दिखाना चाहती है।

No talks with AAP for alliance in Haryana, Punjab: Congress | The Financial  Express

Yashwant Sinha : बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों और विधायकों की कुल संख्या को मिलाकर वोट की वैल्यू निकाली जाती है। इस वक्त देश में कुल वोट वैल्यू 1,086,431 है। किसी भी उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने के लिए 543,216 वोटों की जरूरत होती है। ताजा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार एनडीए के पास इस वक्त कुल 533,751 वोट हैं, जबकि विपक्ष के खाते में 360,362 वोट हैं।

यह भी पढ़ें : Gujarat की सरकार गिराने के लिए तीस्ता सीतलवाड़ को अहमद पटेल से मिले थे 30 लाख, नरेन्द्र मोदी की छवि बिगाड़ने के लिए यूपीए ने तीस्ता को दिया था पद्मश्री

 559 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Arvind Kejariwal ने कहा रेवड़ियां मै नहीं वो बॉंट रहें हैं. जो करोड़ो रुपये अपने खास लोगों के लिए माफ कर देतें हैं, लेकिन जनता को नहींं देते

Sat Jul 16 , 2022
Spread the loveArvind Kejariwal : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस का लोकार्पण किया। उसके बाद अपने सम्बोधन भाषण में उन्होंने कहा कि रेवड़ियां बांटने वालों से दूर रहें। रेवड़ियां बांटने वाले एक्सप्रेस वे नहीं बनायेंगे। इसके जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि […]

You May Like