Yuvraj Singh: क्या युवराज सिंह लोकसभा चुनाव में करेंगे एंट्री, जानें युवी ने क्या कहा?

Spread the love

Yuvraj Singh:  लोकसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान जल्द होने वाला है। जिसकी तैयारियां जोरों पर है। इसी क्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी लोकसभा चुनाव एंट्री कर सकते है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट पर उन्हें बीजेपी के प्रत्याशी बनाया जा सकता है। युवराज ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर जवाब दिया है।

युवराज सिंह ने क्या कहा?

बता दे कि भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक युवराज सिंह ने शुक्रवार को उन सभी खबरों को खारिज कर दिया कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं और पंजाब की गुरदासपुर सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका जुनून कई तरीकों से जरुरतमंद लोगों का समर्थन और उनकी मदद करने में है, जिसे वह अपनी संस्था के माध्यम से जारी रखेंगे। फिलहाल राजनीति में आने का उनका कोई मन नहीं है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

दरअसल, 42 साल के युवराज सिंह ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि मीडिया में आई खबरों के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न तरीकों और क्षमताओं के जरिए जरुरतमंद लोगों का समर्थन और उनकी मदद करने में निहित है, और मैं अपनी संस्था ‘यूवीकैन’ के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा।

वैसे तो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें फैल रही है। जिसमें कई सेलिब्रिटी को चुनाव लड़ने की खबरें सामने आई है। इसी बीच युवराज सिंह की खबरें फैल रही थी। जिसमें कहा जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी युवराज सिंह को गुरदासपुर सीट से मैदान में उतार सकती है। इस सीट से फिलहाल अभिनेता सनी देओल बीजेपी के सांसद हैं। हालांकि, सनी ने इस बार चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Mamata Banerjee : कैसी रही संदेशखाली विवाद के बीच PM Modi और CM Mamta की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

 104 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में झूमा अंबानी परिवार, खिलखिलाती दिखीं नीता

Sat Mar 2 , 2024
Spread the loveAnant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding:  देश के सबसे बड़े व्यापारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी होने वाली है। बता दे कि अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका प्री-वेडिंग समारोह गुजरात के […]

You May Like