Zomato: Zomato CEO दीपिंदर गोयल ने की दूसरी शादी, जानें कौन है पत्नी?

Spread the love

Zomato: जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल एक बार सुर्खियों में छाए है। इस बार सुर्खियों में रहने की वजह अलग है। दरअसल, दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन एंटरप्रेन्योर ग्रेसिया मुनोज़ से गुपचुप शादी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज़ फरवरी में ही अपने हनीमून से लौटे थे। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मुनोज ने लिखा उनका जन्म मैक्सिको में हुआ था और अब वह भारत में अपने घर पर हैं।

बता दे कि ग्रेसिया भारत राजधानी दिल्ली में घूमने आई थीं, इस दौरान उन्हें जोमैटो के CEO से प्यार हो गया और काफी समय डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले से परिचित व्यक्ति ने यह बताया है। नाम नहीं छापने की शर्त पर इस व्यक्ति ने कहा कि दीपिंदर और ग्रेसिया की शादी एक महीने पहले हुई थी। दीपिंदर गोयल की वाइफ, ग्रेसिया मुनोज, एक पूर्व मॉडल हैं जो अब अपने स्वयं के लग्जरी प्रोडक्ट्स के स्टार्टअप पर काम कर रही हैं।

कौन है मुनोज और दीपिंदर गोयल?

बता दे कि जनवरी में मुनोज ने दिल्ली में फेमस जगहों का भ्रमण किया और वहां की तस्वीरें शेयर की थीं। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, 2022 में अमेरिका के मेट्रोपॉलिटन फैशन वीक की विजेता मुनोज से गोयल की दूसरी शादी है।

वहीं गुरुग्राम के रहने वाले 41 वर्षीय दीपिंदर गोयल ने कंसल्टिंग फर्म बेन एंड कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ने के बाद 2008 में रेस्त्रां एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (तब Foodiebay.com के नाम से जाना जाता था) की सह-स्थापना की। इस हफ्ते गोयल और जोमैटो “प्योर वेज मोड” और “प्योर वेज फ्लीट” को लेकर सुर्खियों में आए थे।

यह भी पढ़ें:- Lok Sabha Election 2024: अखिलेश का साथ छोड़ने पर क्या कांग्रेस देगी पल्लवी पटेल का साथ?

 155 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Birth Crisis: बूढ़ों से भरने लगेगी दुनिया, भारत के लिए भी खतरे की घंटी!

Fri Mar 22 , 2024
Spread the loveBirth Crisis: साल 1950 के बाद से दुनिया के कई देशों में प्रजनन दर (Fertility Rate) घटी है। आने वाले दिनों में भी इसमें कोई राहत मिलती नहीं दिख रहा है। एक नई स्टडी में इसका खुलासा हुआ है। अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि सदी के […]

You May Like