Himanchal Pradesh में 65.50 फीसदी हुआ मतदान, सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में 100 फीसदी हुई वोटिंग

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में मतदान खत्म हो गया है। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे। पहले घंटे की वोटिंग में 5.3 फीसद मतदान दर्ज किया गया, जिसके बाद वोटिंग में तेजी देखी गई है। 1 बजे तक 37.19 फीसद के बाद 3 बजे तक मतदान 55.65 फीसद पर पहुंच गया।

बता दें कि हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर भी हैं।

Himachal Election 2022 Live: सिरमौर में सबसे ज्यादा पड़े वोट, किन्नौर में सबसे कम, हिमाचल में शाम 5 बजे तक 65.50 फीसदी मतदान

 हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। 7,881 मतदान केंद्रों में लोगों ने वोटिंग की।

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। टशीगंग में 100 फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल 52 मतदाता हैं। सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें : ICC की वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति के प्रमुख बने BCCI सचिव जय शाह

 327 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of November 13 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Sun Nov 13 , 2022
Spread the loveHistory of November 13 : 3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – सन 1898 को  काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया। ऑस्ट्रिया गणराज्य 1918 में बना। तिब्बत ने 1950 में चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की। […]

You May Like