Congress: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा। वहीं अब कांग्रेस पर सबकी नजरें टींकी हुईं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी से रायबरेली लोकसभा सीट पर जीत हासिल किए तो वहीं केरल के वायनाड से भी उन्होंने जीत हासिल की है। अब राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड किसी एक सीट को छोड़ना होगा।
इसी क्रम में राहुल गांधी केरल की वायनाड संसदीय सीट इस्तीफा देते हुए रायबरेली सीट से अपनी सांसदी बनाए रखेंगे। ऐसे में वायनाड से इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस ने यह भी ऐलान कर दिया कि वायनाड सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा उम्मीदवार होंगी। प्रियंका अगर वायनाड से चुनाव जीतती हैं तो संसद में गांधी-नेहरू परिवार एक नया कीर्तिमान रच देगा।
बता दे कि लंबे इंतजार के बाद साल 2019 में प्रियंका गांधी जब सक्रिय राजनीति में आईं तभी से उनके चुनाव लड़ने को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। कभी उनके लिए उत्तर प्रदेश की परंपरागत अमेठी सीट, तो कभी मां सोनिया गांधी की रायबरेली सीट तो कभी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के दावे किए जाने लगे। लेकिन वह कभी भी चुनावी समर में नहीं उतरीं।
पहली बार परिवार के 3 सदस्य होंगे सांसद
जब से प्रियंका गांधी राजनीति में आई हैं तब से वो खुद को चुनाव प्रचार तक ही सीमित रखीं है। लेकिन पहली बार कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड सीट से उपचुनाव में उतारने का ऐलान किया है। प्रियंका अब पहली बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगी। प्रियंका अब अगर अपनी पहली चुनावी बाधा को पार कर लेती हैं तो संसदीय इतिहास में यह ऐतिहासिक क्षण होगा।
अगर प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीत लेती हैं, तो यह पहली बार होगा कि जब गांधी-नेहरू परिवार से मां, बेटा और बेटी एक साथ संसद में होंगे। सोनिया गांधी इस समय राज्यसभा सांसद हैं तो राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें:- Bada Mangal 2024: हनुमानजी की कृपा पाने का सही मौका, ऐसे दूर करें सारे संकट
38 total views, 1 views today