History of June 19 : जून महीने का तीसरा रविवार दुनिया के हर पिता को समर्पित है। हर वर्ष भारत समेत कई देशों में इस दिन को फादर्स डे यानी पितृ दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बच्चे अपने पिता के लिए इस दिन को खास मनाने की कोशिश करते हैं। यह दिन पिता के प्रति अपने सम्मान को प्रकट करने का है। हमारी जिंदगी में हमारे पिता एक पेड़ की छांव की तरह होते हैं। जब भी बच्चों पर परेशानियां आती हैं तब पिता उनकी परेशानियां दूर कर उन्हें राहत पहुंचाते हैं।
पिता ना केवल एक पिता होता है बल्कि अपने बच्चे के लिए वो उनका रोल मॉडल, दोस्त, गाइड और हिरो भी होता है। जैसे मां जीवन देती हैं वैसे ही हमारे पिता उस जीवन की अर्थ सिखाते हैं। वह बच्चों को परेशानियों से बचाते भी हैं और उनसे लड़ना भी सिखाते हैं। पिता का महत्व महज कुछ शब्दों में बयान करना असंभव है लेकिन हम उनके प्रति अपना प्रेम, सम्मान और इज्जत जरूर प्रकट कर सकते हैं।
History of June 19 : फादर्स डे सबसे पहले 19 जून 1990 में अमेरिका में मनाया गया था। जिसकी शुरुआत सोनोरा स्मार्ट डॉड की थी। आपको बता दें सोनोरा स्मार्ट डॉड की मां नहीं थी। उनके पिता ने उन्हें ना केवल पिता का बल्कि मां का प्यार भी दिया और उन्हें कभी कोई कमी नहीं होने दी।सोनोरा स्मार्ट डॉड अपने पिता के प्यार, त्याग और समर्पण को देखकर अक्सर सोचा करते थे कि साल में एक दिन पिता के नाम का भी होना चाहिए। जिस दिन को उनके लिए सेलिब्रेट किया जा सके।
इस विचार के साथ सोनोरा स्मार्ट डॉड ने 19 जून 1990 को पहली बार फादर्स डे मनाया। इसके बाद साल 1966 में अमेरिका के तथाकथित राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे मनाने की आधिकारिक घोषणा भी की थी। इसके बाद 1972 में अमेरिका में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाने लगा।
History of June 19 : 19 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं –
- ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने 1843 में विवाह किया।
- यूनियन जनरल ग्रैनर ने 1865 में टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया।
- पहला फादर्स डे वाशिंगटन में 19 जून 1910 को मनाया गया।
- सोवियत संघ ने 1948 में पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
- मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में 1968 को आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
- हिजबुल्लाह ने 1982 में आतंकी हमला करके बेरुत यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को अगवा कर लिया था।
- सोवियत संघ ने 1991 में हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था।
- बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर 19 जून 1996 कोचीन एवं सं.रा. अमेरिका में हुए समझौते।
- प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. को आजीवन सदस्यता से 19 जून 1996 को सम्मानित किया गया।
- कोलोन (जर्मनी) में 19 जून 1999 को समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ हुयी।
- पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का 19 जून 2002 को विदेश मंत्री बनाया गया।
- फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से 19 जून 2003 को इस्तीफ़ा दिया।
- फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में 19 जून 2005 को पहला स्थान दिया।
- जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर 19 जून 2006 को कड़ी चेतावनी दी।
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 में सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
- उत्तराखण्ड सरकार ने 2008 में गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
- गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच 2008 में युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
- पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने 2012 में अवमानना के मामले में दोषी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को पद पर बने रहने के लिए गत २६ अप्रैल से ही अयोग्य करार दिया है।
- फ्रांस के राजा लुई ने 1269 में सभी यहुदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी कर दिया।
History of June 19 :
19 जून को जन्मे व्यक्ति –
- राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का जन्म 1871 को दमोह के पथरिया ग्राम में हुआ।
- उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का जन्म 1931 को हुआ।
- कई साल कैद और घर में नजरबंद रहने के बावजूद दुनिया में आजादी का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म 1945 को हुआ।
यह भी पढ़ें : Modi Govt. के कार्यकाल में अब तक(CAA से Agnipath) जीडीपी का हुआ 6 फीसदी(646 अरब डॉलर) नुकसान
- मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म 1947 को हुआ।
यह भी पढ़ें : Govt. Jobs : खुशखबरी! मोदी सरकार देश के युवाओं को अगले 1.5 साल में देगी 10 लाख सरकारी नौकरी
- भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह का जन्म 1948 को हुआ।
- भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य राहुल गांधी का जन्म 1970 को नई दिल्ली में हुआ।
History of June 19 :
19 जून को हुए निधन –
- 2021 – गुरुप्रसाद मोहापात्रा – भारतीय आईएएस अधिकारी थे।
- 2018 – नेरेला वेणु माधव – भारतीय मिमिक्री कलाकार थे।
19 जून के महत्वपूर्ण दिवस –
- विश्व एथनिक दिवस
- पितृ दिवस
488 total views, 1 views today