WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण देंगे अपना इस्तीफा? आज शाम 4 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Spread the love

कुश्ती महासंघ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दोपहर तीन बजे तक खेल मंत्रालय को जवाब भेजेगा। उधर, WFI के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं आज एक राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने जा रहा हूं। मैं शाम को मीडिया से बात करूंगा और अपनी बात रखूंगा।

इस्तीफा दे सकते हैं बृजभूषण शरण

बृजभूषण शरण आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि वे इस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि दिल्ली ओलिंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे। वे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।  माना जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बड़ा खुलासा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह अभी इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं।

मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा

सर्वाधिक आक्रोशित नजर आ रहीं ओलिंपियन विनेश फौगाट ने कहा कि बृजभूषण का त्यागपत्र लेंगे और जेल भी भिजवाएंगे। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारी जान चली जाए मंजूर है, लेकिन कुश्ती के भविष्य को संवारकर ही दम लेंगे। बीते दिन केंद्र सरकार की ओर से पूर्व पहलवान बबीता फौगाट जंतर-मंतर पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके साथ बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने सरकार के प्रतिनिधियों से भेंट की।

समाधान नहीं निकला तो एफआइआर कराएंगे : विनेश

वार्ता का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला तो प्रेस कान्फ्रेंस में पहलवानों ने नाराजगी जाहिर की। विनेश ने कहा कि हमने बृजभूषण शरण सिंह पर जो इल्जाम लगाए हैं वो पूरी तरह से सही हैं। कल तक हमारे साथ एक महिला पहलवान थी, लेकिन अब चार से पांच पहलवान हैं, जिनके साथ गलत हुआ है। हमें सामने आने के लिए मजबूर नहीं किया जाए। हम सम्मान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

सबके सामने यह नहीं कहना चाहते कि हमारे साथ क्या-क्या हुआ है। हम कानूनी तरीके से आगे नहीं जाना चाहते, लेकिन समाधान नहीं निकला तो एफआइआर भी दर्ज कराएंगे। अगर हम जैसे पहलवानों के साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं। अगर हम भी सुरक्षित नहीं हैं तो हिंदुस्तान में एक भी लड़की का जन्म नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Noida : झांसा देकर 12वीं की छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर महीनों तक गैंगरेप

 236 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या है 'पीरियड लीव' जिसके लिए हरियाणा में हो रही है पंचायतें? जानिए देश का एकमात्र राज्य जो देता है ऐसा अवकाश

Fri Jan 20 , 2023
Spread the loveहरियाणा राज्य में एक नई पहल हुई है। गांव-गांव में लड़कियां खुद पंचायत कर ये मांग कर रही हैं। उनकी पंचायत का मुद्दा होता है सरकार से पीरियड लीव देने की मांग करना. पंचायत में जो मुद्दे उठाए जा रहे हैं उनमें महिला स्वास्थ्य के लिए सरकार से […]

You May Like