History of June 26 : गांव में आज भी लोग नीम की दातून करना पसंद करते हैं। कई शहरों और रेलवे स्टेशनों पर आपको यही नीम की दातून सुबह-सुबह मिल जायेगी। लेकिन अब दातून के बजाय टुथ ब्रश का उपयोग ज्यादातर होता है।
क्या आप जानते हैं कि सुबह—सुबह जागकर हम जिस ब्रश से अपने दांतों को साफ करते हैं, वो आया कहां से। किसने बनाया और क्यों बनाया। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। इस ब्रश का चलन आज से पांच सदी यानी करीब 500 साल पहले चीन से शुरू किया गया।
History of June 26 : चीन में 1223 के लेखों से पता चलता है कि भिुक्षओं ने अपने दातों को साफ करने के लिए घोड़ों की पूंछ के बाल से ब्रश को बनाया और इसी को दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल करते थे। 26 जून 1498 को चीन के राजा ने टूथब्रश का पेटेंट कराया था। यहीं से ब्रश का इतिहास माना जाता है।
पहला टूथब्रश जानवर के बालों से बनाया गया था। इसमें घोड़े की पूंछ के बालों को इस्तेमाल किया गया। जानवर के बालों को किसी हड्डी या बांस के टुकड़ों पर लगाते थे। 1938 में जानवरों के बाल के बजाय नाइलोन के ब्रिस्टल इस्तेमाल होने लगे।
History of June 26 : 1939 में स्विस इलेक्ट्रिक टूथब्रश आया। जबकि लगभग 1600 ईसा पूर्व लोग सुगंधित पेड़ की टहनियों का उपयोग दांत साफ करने के लिए करते थे। भारत में भी प्राचीन काल में नीम के पेड़ की टहनियों का इस्तेमाल टूथब्रश के तौर पर होता था।
- चीन में पहला टूथ ब्रश 1498 में बनाया गया। पहली बार आधुनिक टूथब्रश के पहले मॉडल का चीन के एक राजा ने पेटेंट करवाया था।
- स्पेन और नीदरलैंड ने 1714 में व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने 1894 में गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
- पहली ग्रां प्री का आयोजन 1906 में हुआ था। यह प्रतिस्पर्द्धा 12 घंटे चली थी।
- लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय 1909 मे खोले गये।
- अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन 1919 में शुरू हुआ।
- संवाद सिनेमा ने 1927 को अपना जीवन आरंभ किया। फ़िल्म निर्माण का काम आरंभ होने से ही निरंतर इस बात का प्रयास किया गया कि ऐसी फ़िल्में बनाई जाएं जिसमें संवाद भी हो।
- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने 1941 में रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
- सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने 1945 में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये।
- बेल्जियम के संसदीय चुनाव में 1949 को पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
- नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने 1952 में दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।
- फ़्रांस के उपनिवेश मेडागास्कर को 1960 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई। हर वर्ष आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है।
History of June 26 :
- अमेरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी ने 1963 में पश्चिम जर्मनी के शहर बर्लिन एक बहुत बड़ी भीड़ को संबोधित किया था। उन्होंने बर्लिन को शीत युद्ध के दौरान विश्व में स्वतंत्रता का प्रतीक बताया था।
- भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा की।
- एयर इंडिया का पहला बोइंग गौरीशंकर 1982 को मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- पीएलओ नेता यासिर अराफात 1994 में 27 साल बाद गाजा लौटे।
- बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत 1999 में हुई।
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को 2000 में टेस्ट का दर्जा दिया गया।
यह भी पढ़ें : Card Tokenization क्या है? बिना इस प्रक्रिया के 1 जुलाई से Credit और Debit कार्ड के द्वारा नहीं हो पायेगा ऑनलाइन भुगतान
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली के इस्तीफे के बाद 2004 में शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
- बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने 2008 में मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर ज़िले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की।
- उत्तराखंड में 2013 को एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।
- कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में 2015 को एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये।
(History of June 26) 26 जून को जन्मे व्यक्ति –
- इटली के विख्यात नाविक और पर्यटक मार्को पोलो का वीनस में 1254 को जन्म हुआ।
- नक्सबंदी पंथ के उलेमा शेख अहमद सरहिंदी का जन्म 1564 में हुआ।
- मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म 1888 में हुआ।
- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का जन्म 1918 में हुआ।
- भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ धर्मेन्द्र प्रधान का जन्म 1969 में हुआ।
(History of June 26) 26 जून को हुए निधन –
- कनाडा की ग्यारहवें प्रधानमंत्री रिचर्ड बेनेट का निधन 1947 में हुआ।
- प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शास्त्री दुगवेकर का निधन 1961 में हुआ।
- भारतीय फ़िल्म निर्माता यश जौहर का निधन 2004 में हुआ।
(History of June 26) आज के महत्वपूर्ण अवसर व पर्व –
- अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस
यह भी पढ़ें : Free Silai Machine : अब महिलाओं को मुफ्त मिलेगी सिलाई मशीन, जल्दी करें! आवेदन करना बेहद आसान
477 total views, 1 views today