By-Elections Result : देश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम धीरे-2 सामने आ रहे हैं। दो लोकसभा सीटों का परिणाम आ गया है। यूपी में बीजेपी ने सपा को उसके गढ़ रामपुर में मात दे दी है। यहां बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने सपा उम्मीदवार आसिम रजा को 42 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। आजमगढ़ में भी बीजेपी ने निर्णायक बढ़त ले ली है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, निरहुआ को अब तक 2.79 लाख वोट मिले हैं। वहीं, धर्मेंद्र यादव 2.66 लाख मतों के साथ दूसरे नंबर हैं। बीएसपी प्रत्याशी को 2.33 लाख वोट अब तक मिले हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी हार मान ली है।
आजम खान ने कहा था रामपुर वालों मेरे मुंह पर कालिख मत पोत देना –
By-Elections Result : आजमगढ़ में भी कमल खिलने की संभावना दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ अब तक की गिनती के बाद 13 हजार के करीब मतों से आगे चल रहे हैं।
2014 के बाद रामपुर लोकसभा सीट पर एक बार फिर बीजेपी का कब्ज़ा हुआ है। 2019 में रामपुर की जनता ने सपा के आजम खान को इस सीट से सांसद बनाकर भेजा था। लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 23 जून को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें : By-election Result : आजमगढ़ में निरहुआ चल रहे आगे वहीं रामपुर में भी सपा पिछड़ी
By-Elections Result : रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से ज्यादा साख आजम खान की लगी थी। कहा जा रहा था कि आसिम रजा तो सिर्फ चेहरा हैं, असल में चुनाव तो आजम खान लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार की कमान भी खुद आजम खान ने ही संभाली थी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो प्रचार में भी नहीं उतरे। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान तो यहां तक कहते नजर आए कि रामपुर वालों मेरे मुंह पर कालिख मत पोत देना।
यह भी पढ़ें : PMGKAY Scheme : सितंबर के बाद बंद हो जायेगी मुफ्त राशन योजना? वित्त मंत्रालय के मुताबिक अब नहीं है इसकी जरूरत
By-Elections Result : रामपुर में बीजेपी की जीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत इस बात को साबित करती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने जा रही है।
यह भी पढ़ें : MP : Facebook के प्यार के लिए लड़की जा रही थी सरहद पार (पाकिस्तान), अटारी बॉर्डर से हुई गिरफ्तार
उधर समाजवादी पार्टी प्रवक्ता भुवन जोशी ने हार का ठीकरा बसपा पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि नतीजे इस बात का प्रमाण है कि बसपा बीजेपी की बी टीम है और उसे एनडीए का हिस्सा बन जाना चाहिए। बता दें कि बसपा ने रामपुर में अपना कैंडिडेट नहीं उतारा था।
यह भी पढ़ें : History of June 26 : पहले टूथब्रश के आविष्कार की क्या है कहानी? जानें आज का इतिहास
527 total views, 1 views today